
मनी लॉन्ड्रिंग: अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने देशमुख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया
ABP News
अनिल देशमुख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने लुकआउट नोटिस जारी किया है. अब अनिल देशमुख देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं. देशमुख पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहते 100 करोड़ से ज्यादा की वसूली का आरोप है.
मुंबई: महारहाष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. वसूली कांड में अनिल देशमुख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने लुकआउट नोटिस जारी किया है. अब अनिल देशमुख देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं. देशमुख पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहते 100 करोड़ से ज्यादा की वसूली का आरोप है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल देशमुख को पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय पहले पांच नोटिस जारी कर चुके हैं. लेकिन अनिल देशमुख और उनके वकीलों की ओर से को ओर से हर बार अलग अलग दलील दी गई. और देशमुख ईडी के सामने पेश नहीं हुए.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












