
मनीष सिसोदिया 100 में से 100 नंबर लेकर जल्द लौटेंगे, भगवान ले रहे परीक्षा- अरविंद केजरीवाल
AajTak
दिल्ली के एक स्कूल की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल ने स्कूली बच्चों से कहा कि मैं आपके लिए मनीष जी का मैसेज लाया हूं. इस दौरान CM केजरीवाल ने कहा, भगवान मनीष जी की भी परीक्षा ले रहे हैं और मनीष जी 100/100 नंबर से पास होकर वापस आपके साथ जल्दी आएंगे.
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार होने के बाद से AAP केंद्र सरकार पर हमलावर है. गिरफ्तारी के बाद से ही आप नेता हर मंच से केंद्र सरकार पर निशाना साधते हैं. ऐसे में दिल्ली के रोहिणी में स्कूल ऑफ स्पेशलाइज एक्सीलेंस के तहत नई स्कूल बिल्डिंग के उद्घाटन के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारे साथ मनीष जी नहीं हैं.
सीएम केजरीवाल ने कहा, अभी कुछ दिन पहले कुछ बच्चे मेरे पास आए थे, वो बच्चे बोले कि सर मनीष जी की बहुत याद आ रही है. तो मैंने उनसे कहा कि याद तो हमको भी बहुत आ रही है, बहुत सारे टीचर्स भी आते हैं. टीचर्स भी कहते हैं उनकी याद आ रही है. उन टीचर्स ने कहा कि मनीष जी पर बिल्कुल झूठे केस लगाए गए हैं उनको गलत तरीके से फंसाया गया है, तो मैंने कहा कि यह तो सारी दुनिया जानती है.
स्टूडेंट्स के लिए सिसोदिया ने जेल से भेजा नोटिस
केजरीवाल ने उद्घाटन समारोह के दौरान स्कूल स्टाफ और स्टूडेंट्स से कहा, मनीष जी ने आपके लिए मैसेज भेजा है और कहा है कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, चिंता मत करना अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना. उनको वहां पर अंदर बैठकर भी आप लोगों की पढ़ाई की चिंता है, आपके स्वास्थ्य की चिंता है.
CM केजरीवाल ने सुनाई घटना
केजरीवाल बोले, हम सब जानते हैं कि जब आप सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं भगवान कभी ना कभी कहीं ना कहीं आप की परीक्षा लेते हैं. राजा हरिश्चंद्र बहुत बड़े राजा थे, तो भगवान ने उनकी परीक्षा ली यह देखने के लिए कि ये कितना बड़ा सत्यवादी है. उनकी मौत हो गई, उनका सारा राजपाट छीन लिया, उनके बेटे की मौत हो गई. इसके बाद जब उनकी पत्नी उनके बेटे को श्मशान घाट ले गई तो उनके पास कफन के लिए पैसे भी नहीं थे. इस तरह से भगवान परीक्षा लेते हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











