
मनीष सिसोदिया से CCTV कवरेज में होगी पूछताछ, पत्नी और वकीलों से मुलाकात के लिए मिलेगा सिर्फ इतना टाइम
AajTak
Manish Sisodia News: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा है. कोर्ट ने कहा है कि सिसोदिया के अधीनस्थ लोगों ने ऐसे तथ्य उजागर किए हैं, जो उनके खिलाफ हैं. जांच के लिए जरूरी है कि सही जवाब मिलें. उनसे ऐसी जगह पूछताछ होगी जहां CCTV कवरेज हो. इसकी फुटेज CBI संरक्षित रखेगी.
शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. उन्हें सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था. इस दौरान कोर्ट में सीबीआई ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी. सीबीआई ने कोर्ट में दलील दी थी कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए कस्टोडियल इंटोरेगेशन की जरूरत है.
इस मामले में कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सामने आया है कि मनीष सिसोदिया 2 बार पूछताछ में शामिल हुए लेकिन उन्होंने सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए. सिसोदिया के अधीनस्थ लोगों ने ऐसे तथ्य उजागर किए हैं, जो उनके खिलाफ हैं. साथ ही कुछ दस्तावेजी सबूत भी मिले हैं. इस सब चीजों को देखते हुए जांच के लिए जरूरी है कि इनके सही जवाब मिलें.
पत्नी से 15 मिनट मिलने की इजाजत होगी
सिसोदिया की ओर से पूछताछ के दौरान थर्ड डिग्री या जबरदस्ती की आशंका पर कोर्ट ने कहा है कि पूछताछ ऐसी जगह होगी जहां CCTV कवरेज हो. इसकी फुटेज CBI संरक्षित रखेगी. हर 48 घंटे में 1 बार सिसोदिया का मेडिकल चेकअप होगा. हर दिन वकीलों से आधे घंटे और पत्नी से 15 मिनट मिलने की इजाजत होगी.
झूठे आरोपों में फंसा रही बीजेपी सरकार- AAP
उधर, आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है कि दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में उम्दा काम करने वाले सिसोदिया को बीजेपी सरकार झूठे आरोपों में फंसा रही है. बीजेपी ने भी पलटवार किया है. बीजेपी ने सिसोदिया को आबकारी घोटाले का नंबर-वन आरोपी करार देते हुए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











