
'मनीष सिसोदिया ने बदले फोन, सबूत नष्ट किए,' शराब नीति घोटाले में ED का दावा
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत आरोपियों ने अपने फोन बदले और सबूत नष्ट किए हैं. कथित घोटाले की अवधि के दौरान इन फोनों का इस्तेमाल किया गया था. ईडी ने इस संबंध में कोर्ट में जानकारी में दी है. ईडी ने कारोबारी और सिसोदिया के करीबी अमित अरोड़ा पर भी फोन नष्ट करने का आरोप लगाया है.
दिल्ली शराब नीति घोटाले में जांच एजेंसी सीबीआई और मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय हर रोज नए खुलासे कर रही हैं. अब ईडी ने बुधवार को बड़ा दावा किया है. ईडी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली शराब नीति घोटाले के आरोपियों ने कई बार अपने फोन बदले और सबूत नष्ट कर दिए. ईडी का कहना था कि कथित घोटाले की अवधि के दौरान इन फोनों का इस्तेमाल किया गया था.
जांच एजेंसी ने दिल्ली की एक अदालत को इस संबंध में जानकारी दी है. ईडी ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के व्यवसायी अमित अरोड़ा और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया ने 11 फोन इस्तेमाल किए और बदले. ईडी ने अदालत को बताया कि ये फोन कथित शराब घोटाले की अवधि के दौरान इस्तेमाल किए गए थे. ईडी ने मनीष सिसोदिया और अमित अरोड़ा पर केस से जुड़े सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया.
1.38 करोड़ रुपए के फोन बदले और नष्ट किए
ईडी ने बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है. अधिकांश संदिग्ध, शराब कारोबारी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, दिल्ली के आबकारी मंत्री (मनीष सिसोदिया) और अन्य संदिग्धों ने कई बार अपने फोन बदले हैं. आरोपियों ने जिन फोन-उपकरणों का उपयोग किया और नष्ट किया गया है, उनकी अनुमानित कीमत करीब 1.38 करोड़ रुपए है.
सिसोदिया के सहयोगी माने जाते हैं अरोड़ा
ईडी ने ये भी बताया कि आरोपी अमित अरोड़ा ने सबूतों को नष्ट करने का संकेत दिया है. उसने 11 बार अपने मोबाइल फोन को बदला और नष्ट किया है. बताते चलें कि ईडी ने आज ही कारोबारी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया है. बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए 7 दिन की हिरासत मिल गई है. अमित अरोड़ा को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी माना जाता है. गिरफ्तारी के बाद अमित अरोड़ा को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







