
मनीष सिसोदिया के इस्तीफ़े के बाद दिल्ली में किसका कद बढ़ेगा?: दिन भर, 28 फरवरी
AajTak
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन ने क्यों अचानक दिया इस्तीफ़ा, नेपाल की राजनीति में उथल पुथल से किसका फ़ायदा, बिहार के बजट में किसके लिए क्या, प्याज की कीमतें क्यों गिरीं
मनीष सिसोदिया का इस्तीफ़ा
सुप्रिम कोर्ट से गिरफ़्तारी के विरोध वाली याचिका ख़ारिज होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने सबको चौंकाते हुए उप-मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया, उनके पास आबकारी, शिक्षा सहित 18 विभाग थे. साथ ही साथ दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन ने भी अपना इस्तीफ़ा दे दिया. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिना देरी के दोनों इस्तीफ़ें मंज़ूर कर लिए. आपको याद दिला दूं कि सत्येंद्र जैन पहले से जेल में थे और सिसोदिया को कल ही 5 दिन CBI रिमांड पर भेजा गया था. आज मनीष सिसोदिया अपने वकील अभिषेक मनु सिंघवी से साथ याचिका लेकर सुप्रिम कोर्ट में दो जजों के बेंच के सामने पेश हुए थे. जिसे ये कहते हुए ख़ारिज कर दिया गया कि उन्हें पहले हाई कोर्ट जाना चाहिए था. इसकी सुनवाई चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस नरसिम्हा कर रहे थे. दिल्ली की राजनीति में उथल-पुथल मचा रही लिकर पॉलिसी घोटाले मामले में ही सत्येंद्र जैन पहले से जेल में थे, उधर मनीष सिसोदिया पर भी CBI शिकंजा कसते जा रही थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट कहती है कि घोटाले की जांच में साउथ ग्रुप और एक डिजिटल डिवाइस का नाम बार बार आ रहा है. और इस कथित साउथ ग्रुप को फ़ायाद पहुंचाने के लिए ही पॉलिसी के फ़ाइनल ड्राफ़्ट में बदलाव किए गए. होल सेलर को 12 प्रतिशत मुनाफ़ा देने वाली बातें जोड़ी गईं, जो पहले 6 प्रतिशत थी. पिछले साल 14 अगस्त को एक्साइज़ डिपार्टमेंट पर मारे गए छापे में CBI को एक डिवाइस मिली थी, जिससे ये पता चला कि ड्राफ़्ट की कॉपी वाटस्एप से डिपार्टमेंट नेटवर्क के बाहर शेयर की गई और जिसके तार उप मुख्यमंत्री ऑफ़िस से जुड़े हैं. दिन भर में सुनने के लिए यहां क्लिक कीजिए...
नेपाल में राजनीतिक संकट
राजनीतिक तौर पर अस्थिरता इन दिनों पूरी दुनिया में संकट की तरह आई है. एशिया में तो ताज़ा उदाहरण है पाकिस्तान, बांग्लादेश. अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है नेपाल जहाँ दो महीने पहले ही सरकार बनी थी.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







