
मनीष सिसोदिया का जेल जाना तय, सत्येंद्र जैन की तरह याददाश्त न खो दें: भाजपा
Zee News
मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड के बाद भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी बैजयंत पांडा ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, सिसोदिया जी, बिना आग के धुआं नहीं उठ सकता.
नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई छापे को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने सामने आ गई है. आप नेता जहां इस पूरे मामले में साजिश कर सिसोदिया को फंसाने का आरोप लगा रहे हैं वहीं भाजपा नेताओं ने आबकारी घोटाले को लेकर मनीष सिसोदिया के जेल जाने को तय बताते हुए यह कटाक्ष भी किया कि वो सत्येंद्र जैन की तरह अपनी याददाश्त न खोएं.
बिना आग के धुआं नहीं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी बैजयंत पांडा ने बिना आग के धुआं नहीं उठने की बात कही. उन्होंने ट्वीट कर कहा, हम यही आशा करते हैं कि जैसे गिरफ्तारी के बाद आपके सहयोगी सत्येंद्र जैन की याददाश्त चली गई थी वैसे आप अपनी याददाश्त न खोएं. सिसोदिया जी, बिना आग के धुआं नहीं उठ सकता, माननीय एलजी द्वारा जांच के आदेश के बाद ही इतनी जल्दबाजी में संदिग्ध आबकारी नीति को क्यों उलट दिया गया?

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










