
मनीष कश्यप के बाद उपेंद्र सहनी अरेस्ट, पुलिस का दावा- सबसे पहले इसी के मोबाइल से शेयर हुआ था मजदूरों की पिटाई का फेक वीडियो
AajTak
तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की पिटाई के फर्जी वीडियो मामले में मुख्य आरोपी उपेंद्र सहनी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इसके बाद उसे न्यायलय में पेश किया गया. उधर, पिटाई के फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीत दिन सरेंडर कर दिया था. जिसे आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. यहां से मनीष को 22 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
तमिलनाडु के तिरुपुर में बिहार के मजदूरों की पिटाई के फर्जी वीडियो मामले में मुख्य आरोपी उपेंद्र सहनी को मुजफ्फरपुर और तमिलनाडु पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इसके बाद उसे न्यायलय में पेश किया गया. यहां तमिलनाडु पुलिस ने रिमांड के लिए न्यायलय से अपील की. बताया जा रहा है कि सबसे पहले उपेंद्र सहनी के मोबाइल से ही वीडियो वायरल हुआ था. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 153-B, 505, 266 (D) और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज है.
इसी मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस के सहयोग से सदर थाने इलाके के मझौली धर्मदास इलाके स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी को लेकर सदर थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार साह ने बताया कि वायरल वीडियो मामले में उपेंद्र सहनी की गिरफ्तारी हुई है. उसकी रिमांड के लिए तमिलनाडु पुलिस भी पहुंच चुकी है.
युवक को गोपालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था
इससे पहले इसी मामले में एक युवक को गोपालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था और दो अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था. गिरफ्तार किए युवक का नाम उमेश महतो, जो कि माधोपुर ओपी के माधोपुर गांव का रहने वाला है.
एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया था, "माधोपुर गांव के रहने वाले रविंद्र महतो की 7 मार्च को बेंगलुरु में ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी. जबकि ऐसी अफवाह फैलाई जा रही थी कि मजदूर रविंद्र की तमिलनाडु में हत्या की गई है. एसपी ने जांच के बाद इस पूरे मामले को अफवाह बताया और कर्नाटक के बेंगलुरु में ट्रेन से कटकर मौत होने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है".
न्यायिक हिरासत में भेजा गया मनीष कश्यप

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







