
मनरेगा का 'जी-राम-जी' या जय राम जी? ‘बापू’ का नाम हटाने और फंड शेयरिंग को लेकर संसद में उठे सवाल
AajTak
मनरेगा की जगह जी-राम-जी कानून लाने पर संसद में भारी हंगामा हुआ है. विपक्ष ने महात्मा गांधी का नाम हटाने और राज्यों पर 40% वित्तीय बोझ डालने का विरोध किया. सरकार का दावा है कि नया कानून 125 दिन रोजगार, बेहतर निगरानी और कम भ्रष्टाचार सुनिश्चित करेगा.
आज देश की संसद में बापू के नाम पर दंगल मचा. दरअसल, केंद्र सरकार ने 20 साल पुराने रोजगार गारंटी के मनरेगा कानून की जगह नया कानून लाने की तैयारी की है. विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन ग्रामीण, यानी 'वीबी-जी-राम-जी' कानून.
केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में ये बिल पेश किया तो हंगामा हो गया. विपक्ष ने पहले तो कहा कि बापू के नाम वाले कानून से उनका नाम क्यों हटा रहे हो.फिर विधेयक के ड्राफ्ट पढ़े तो कहा कि अब कर्जे में दबे राज्य 40 फीसदी खर्च कैसे वहन कर पाएंगे जब उनके जीएसटी का पैसा ही केंद्र वक्त पर क्लियर नहीं करता है .सरकार का कहना है कि एक तो पुराना कानून बेकार हो गया था. कोई काम करता नहीं था, पैसे निकाल लेता था, धांधली भ्रष्टाचार की तमाम शिकायतें थीं.100 की जगह 50 दिन भी काम करने कोई आता नहीं था. इसलिए नया कानून जरूरी है.
सरकार के मुताबिक, नए कानून में एक तो 100 दिन की जगह 125 दिन के ग्रामीण रोजगार की गारंटी मिलेगी. राज्यों का फंड लगेगा तो जिम्मेदारी जवाबदेही भी बढ़ेगी. नई तकनीकों से निगरानी होगी तो फर्जीवाड़ा रुकेगा और अनाप-शनाप योजनाओं की जगह 4 प्रमुख क्षेत्रों से जुड़़ी योजनाओं पर काम होगा तो गांव का जरूरी विकास भी होगा और 2047 के लक्ष्य की दिशा में देश को बढ़ाने में मदद भी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: 'नाम बदलने की सनक समझ में नहीं आती', मनरेगा को 'जी राम जी' करने पर सदन में बोलीं प्रियंका
इसके अलावा अगर जो राज्य जी-राम-जी में 125 दिन का रोजगार नहीं दे पाए तो आवेदक को बेरोजगारी भत्ता देना राज्यों की जिम्मेदारी होगी. और भी तमाम प्रावधान हैं जिसमें पक्ष और विपक्ष इस प्रस्तावित कानून के नफा-नुकसान गिना रहा है.
विपक्ष का आरोप

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








