
मध्य प्रदेश: सेक्स रैकेट में गिरफ़्तार कथित भाजयुमो नेताओं के वन मंत्री का क़रीबी होने का आरोप
The Wire
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में देह व्यापार के मामले में बीती छह जनवरी को एक सैलून से 10 महिलाओं और आठ पुरुषों को गिरफ़्तार किया गया था. आरोप है कि इनमें से तीन लोग भाजपा की युवा मोर्चा का सदस्य होने के साथ राज्य के वन मंत्री विजय शाह के क़रीबी हैं. कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफ़े की मांग की है, वहीं मंत्री ने कहा है कि अगर कुछ ग़लत हुआ है तो पुलिस कार्रवाई करेगी.
पुलिस के मुताबिक, जिस्मफरोशी गिरोह से जुड़े गिरफ्तार आरोपियों में थाईलैंड की सात युवतियां शामिल हैं. इस मामले में सियासी फजीहत झेल रही भाजपा का कहना है कि वह आरोपों के घेरे में आए तीनों लोगों के बारे में पड़ताल कर रही है. इस स्पा सेंटर को भी भाजपा नेताओ के संरक्षण की बात सामने आ रही है।कांग्रेस की माँग है कि इस खुलासे के बाद वनमंत्री इस्तीफ़ा दे। यह भी पता लगाना आवश्यक है कि जो स्पॉ चला रहा था वो किस भाजपा नेता का चेला है? और यह सब कब से और किसके संरक्षण में चल रहा था। #भाजपाhttps://t.co/8mXB9tjhhi
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूज ने एक बयान में कहा, ‘इंदौर के एक सैलून में जिस्मफरोशी गिरोह के खुलासे के वक्त आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए लोगों में तीन खंडवा जिले के भाजयुमो नेता हैं. ये तीनों नेता खंडवा से ही ताल्लुक रखने वाले वन मंत्री विजय शाह के करीबी हैं.’ कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले को दबाने व छुपाने के लिये ही भाजपा जानबुझकर इंदौर -भोपाल में भाजपा नेता जावेद हबीब के मामले को उछाल रही है… — digvijaya singh (@digvijaya_28) January 9, 2022
सलूजा ने कहा, ‘प्रदेश के इंदौर में विजय नगर के स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़ाए तीन आरोपियों का कनेक्शन भाजपा से सामने आया है. तीनो युवक वरुण यादव, विवेक नामदेव व अशोक सिंगला भाजयुमो के खालवा मंडल के पदाधिकारी और प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह इस के बेहद करीबी हैं.’ — Narendra Saluja (@NarendraSaluja) January 8, 2022
नरेंद्र सलूजा ने अपने ट्वीट में दो तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में मंत्री शाह बुलेट पर भाजयुमो सदस्य विवेक नामदेव के साथ हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वरुण यादव को कुछ खिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उड़ानों में कम से कम 60% सीटों के चयन के लिए कोई शुल्क न लेने के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है. समूह का कहना है कि इस कदम से एयलाइंस को हवाई किराए बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा.

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.




