
मध्य प्रदेश: रैपर एमसी स्टेन के शो में करणी सेना का हंगामा, गायक को शो छोड़कर जाना पड़ा
The Wire
बीते 17 मार्च को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रैपर एमसी स्टेन का शो शुरू होने के बाद करणी सेना के 10-15 लोग स्टेज पर चढ़ गए. हाथ में माइक लेकर पहले तो उन्होंने जय-जय सियाराम के नारे लगाए. फिर स्टेन के गानों में गाली-गलौज का आरोप लगाया. विरोध के बाद रैपर को शो छोड़कर जाना पड़ा.
नई दिल्ली: करणी सेना के सदस्यों द्वारा शो को बाधित करने के बाद रैपर एमसी स्टेन का मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में होने वाला कन्सर्ट बीच में ही रद्द कर दिया गया. करणी सेना ने दावा किया है कि स्टेन अपने गीतों में अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं. I pray for Stan's safety 🤲#MCStan pic.twitter.com/fpEIL0NBqp
एक चश्मदीद ने बताया कि इंदौर के लसूड़िया इलाके के एक होटल में शुक्रवार (17 मार्च) की रात को बीच में ही कन्सर्ट रोक दिया गया. — Mahesh (@MF_mahesh) March 17, 2023
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात स्टेन का शो शुरू होने के बाद करणी सेना के 10-15 लोग स्टेज पर चढ़ गए. हाथ में माइक लेकर पहले तो उन्होंने जय-जय सियाराम के नारे लगाए. करणी सेना ने स्टेन के गानों में गाली-गलौज का आरोप लगाया. विरोध के बाद रैपर स्टेन को शो छोड़कर जाना पड़ा.
लसूडिया थाने के सब-इंस्पेक्टर आरएस दंडोतिया के मुताबिक, होटल के सिक्योरिटी गार्ड लक्ष्मीनारायण पिता भगवान दास की शिकायत पर पुलिस ने करणी सेना के सदस्यों दिग्विजय सिंह और राजा सिंह सहित अन्य पर केस दर्ज किया है.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.

ईरान संघर्ष के बीच कंटेनर जहाजों की कमी के कारण कच्चे माल की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत में दवाओं के दाम तेज़ी से बढ़ने की आशंका है. उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि जहाजों की कमी के कारण चीन से आने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति प्रभावित हुई है. चीन भारतीय दवा निर्माताओं के लिए कच्चे माल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.








