
मध्य प्रदेश: प्रसाद से बादाम उठाकर खाने के शक़ में जैन ब्रह्मचारी ने बच्चे को बांधकर पीटा
The Wire
घटना सागर ज़िले के एक जैन मंदिर की है. बच्चे की उम्र 11 वर्ष बताई जा रही है. एक वायरल वीडियो में वह ब्रह्मचारी से छोड़ देने की गुहार लगाते हुए रोते-गिड़गिड़ाते देखा जा सकता है. पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए बताया है कि नाबालिग के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं.
सागर: मध्य प्रदेश में सागर शहर के जैन मंदिर के एक ब्रह्मचारी ने प्रसाद के तौर पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए बादामों को उठाकर खाने के शक में 11 वर्षीय एक बालक को कथित तौर पर रस्सी से बांधा और पिटाई कर दी. सागर के जैन मंदिर की तस्वीर हैं, बच्चे को रस्सी से बांधकर रखा गया, पीटा गया परिजनों का कहना है मंदिर में प्रवेश कर पूजा की थाली से कुछ बादाम खा लिये थे. एफआईआर हो गई है. ईश्वर जहां भी होगा, देख ही रहा होगा … सुन रहा होगा ये चीख! @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/XFylPy0D4Q
यह घटना गुरुवार को मोतीनगर थाना क्षेत्र के करीला स्थित जैन मंदिर सिद्धायतन में हुई और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी. — Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) September 10, 2022
मोतीनगर के थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि करीला के एक व्यक्ति एवं उसके पीड़ित बेटे ने ब्रह्मचारी राकेश जैन के खिलाफ आवेदन दिया है. इस व्यक्ति का कहना है कि उसका नाबालिग बेटा मंदिर के गेट के पास खड़ा था, तभी राकेश ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की.
शिकायतकर्ता के अनुसार राकेश ने उसे मंदिर प्रांगण में रस्सी से बांध दिया.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.

ईरान संघर्ष के बीच कंटेनर जहाजों की कमी के कारण कच्चे माल की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत में दवाओं के दाम तेज़ी से बढ़ने की आशंका है. उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि जहाजों की कमी के कारण चीन से आने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति प्रभावित हुई है. चीन भारतीय दवा निर्माताओं के लिए कच्चे माल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.








