
मध्य प्रदेश: पुलिस स्टेशन पर हमला कर भीड़ ने डकैत को मुक्त कराया
The Wire
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ज़िले के नेपानगर थाने का मामला. भीड़ ने शुक्रवार तड़के थाने पर उस समय हमला किया, जब सिर्फ़ चार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे. डकैत की पहचान हेमा मेघवाल के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने एक दिन पहले ही गिरफ़्तार किया था.
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 50 से अधिक लोगों की भीड़ बीते शुक्रवार (7 अप्रैल) को थाने में जबरदस्ती घुस गई और तीन बंदियों को छुड़ा लिया, जिनमें एक डकैत भी था. इस दौरान भीड़ द्वारा पुलिस अधिकारियों पर भी लाठियों से हमला करने की बात सामने आई है.
शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुई यह घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. उस समय चार कर्मचारी ड्यूटी पर थे. इस घटना के दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, भीड़ ने नेपानगर थाने में हमले के दौरान 32,000 रुपये के इनामी डकैत हेमा मेघवाल और उसके दो अन्य साथियों को मुक्त करा लिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेघवाल को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था.
अधिकारी ने कहा कि हमले की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर भव्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.

ईरान संघर्ष के बीच कंटेनर जहाजों की कमी के कारण कच्चे माल की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत में दवाओं के दाम तेज़ी से बढ़ने की आशंका है. उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि जहाजों की कमी के कारण चीन से आने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति प्रभावित हुई है. चीन भारतीय दवा निर्माताओं के लिए कच्चे माल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.








