
मध्य प्रदेश पुलिस की फायरिंग में मारे गए आदिवासी युवक के ख़िलाफ़ हत्या के प्रयास का केस दर्ज
The Wire
मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले की महू तहसील का मामला. पुलिस के अनुसार, बीते 15 मार्च को एक युवती की मौत के बाद उनके रिश्तेदारों और जय आदिवासी युवा संगठन के सदस्यों ने रात में बड़गोंडा पुलिस स्टेशन के तहत डोंगरगांव पुलिस चौकी का घेराव किया. इस दौरान भीड़ हिंसक हो गई और पुलिस फायरिंग में आदिवासी युवक की म
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश पुलिस ने इंदौर जिले की महू तहसील में एक महिला की मौत के विरोध में पुलिस फायरिंग में मारे गए 22 वर्षीय आदिवासी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते बुधवार (15 मार्च) रात हुई फायरिंग में मारे गए भेरुलाल चारेल के परिजनों को गुरुवार (16 मार्च) को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद मंजूर की थी.
एनडीटीवी में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भेरूलाल के अलावा बड़गोंडा पुलिस ने पचीलाल नामक व्यक्ति के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. पचीलाल की बेटी कविता (22 वर्ष) की मौत के कारण बुधवार रात डोंगरगांव पुलिस चौकी के बाहर विरोध और हिंसा भड़क उठी थी.
महू के सब-डिविजनल ऑफिसर ऑफ पुलिस (एसडीओपी) दिलीप सिंह चौधरी ने बताया कि गुरुवार रात 12 नामजद और 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.

ईरान संघर्ष के बीच कंटेनर जहाजों की कमी के कारण कच्चे माल की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत में दवाओं के दाम तेज़ी से बढ़ने की आशंका है. उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि जहाजों की कमी के कारण चीन से आने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति प्रभावित हुई है. चीन भारतीय दवा निर्माताओं के लिए कच्चे माल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.








