
मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री का बयान, पूरे विश्व का हो जाए भगवाकरण तभी होगी सुख-शांति
Zee News
मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री अपने बयानों से अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. सेल्फी के चार्ज और गाय को राष्ट्रपति पशु घोषित करने जैसे बयानों पर विपक्ष ने उन्हें निशाने पर लिया था. अपने कई बयानों पर वह कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं.
आकाश द्विवेदी/भोपाल: मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री अपने बयानों से अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. सेल्फी के चार्ज और गाय को राष्ट्रपति पशु घोषित करने जैसे बयानों पर विपक्ष ने उन्हें निशाने पर लिया था. अपने कई बयानों पर वह कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं. अब उन्होंने एक नया बयान दिया है, जिसमें भी बवाल मच सकता है. इसे बयान से एक बार फिर वो विरोधियों के निशाने पर आ सकती हैं. शिवराज कैबिनेट में मंत्री और महू से विधायक उषा ठाकुर पूरे विश्व को भगवा होने की हिमायत कर रही हैं. उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि पूरे विश्व का भगवाकरण होना चाहिए. भगवा शांति का प्रतीक है. बीजेपी नेता ने कहा कि भगवाकरण करना यानी त्याग, बलिदान, तपस्या जैसे मूल्यों की स्थापना करना है. उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भगवाकरण हो जाए तो ही मानवता में सुख-शांति रह पाएगी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








