
मधुपुर उपचुनाव को लेकर जुबानी जंग तेज, BJP बोली-हताश और निराश हो चुकी है हेमंत सरकार
Zee News
Madhupur By Poll 2021: बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि मधुपुर उपचुनाव में सरकार की विफलताओं को लेकर जो जनता से उन लोगों ने वादा किया था वह नाकाम है.
Ranchi: झारखंड में 17 अप्रैल को मधुपुर में उपचुनाव (Madhupur By Election 2021) होने हैं. इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफिजुअल अंसारी चुनावी मैदान में है. वहीं, BJP गंगा नारायण सिंह को मधुपुर से चुनावी मैदान में प्रत्याशी उतार सकती है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा की, 'कोई मुद्दा खोजने की जरूरत नहीं है. हेमंत सोरेन का शासन काल रहा है. 14 महीने की बात करें या Corona काल जैसी विपरीत परिस्थितियों की, हर बार उन्होनें (हेंमत सोरेन) बेहतर काम किया है. पूरे देश में अपना डंका बजाया है. विदेशों में भी उनकी चर्चा हुई.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









