
मदद के लिए छटपटा रहा है पाकिस्तान, अप्रैल में अब उठाएगा ऐसा कदम... हिल जाएंगे लोग!
AajTak
Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान के लोगों को अगले महीने बड़ा झटका लग सकता है. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान पॉलिसी दर में इजाफा कर सकता है. महंगाई पर काबू पाने के लिए पाकिस्तान ये बड़ा कदम उठा सकता है.
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) के लोगों को अगले महीने जोर झटका लग सकता है. पाकिस्तान का केंद्रीय बैंक, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) अप्रैल में अपनी आगामी पॉलिसी रिव्यू मीटिंग में ब्याज दरों को बढ़ा सकता है. कहा जा रहा है कि बैंक ब्याज दरों को बढ़ाकर 21 फीसदी कर सकता है. पाकिस्तानी ब्रोकरेज फर्म आरिफ हबीब लिमिटेड (AHL) ने कहा कि नकदी की तंगी वाले देश में महंगाई दर के स्तर को कम करने के लिए ये बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो ये स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान द्वारा दरों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी.
चार अप्रैल को बैठक
AHL ने अपने नोट में कहा कि अगली पॉलिसी रिव्यू समिति की बैठक चार अप्रैल को होनी है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान अपनी पॉलिसी दर को 100 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 21 फीसदी कर देगा. नोट में आगे कहा गया है कि अतिरिक्त टैक्स, टैरिफ हाइक, पाकिस्तानी रुपये के कमजोर होने और रमजान के मौसम को देखते हुए महंगाई दर अधिक रहने की संभावना है. इसमें यह भी कहा गया है कि जारी कर्ज अदायगी और कम वित्तीय फ्लो के बीच पाकिस्तानी रुपये के कमजोर होने के कारण कोर महंगाई हर महीने बढ़ती जा रही है.
मार्च में हुई थी बड़ी बढ़ोतरी
मार्च में पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में 300 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था. SBP की मौद्रिक नीति समिति ने भी अपने CPI मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान को 21-23 प्रतिशत से संशोधित कर 27-29 प्रतिशत कर दिया था. आखिरी बार अक्टूबर 1996 में ब्याज दरें 20 प्रतिशत तक पहुंची थीं. पॉलिसी दरों में इजाफे की वजह से कर्ज महंगे हो जाते हैं.
IMF के फंड के इंतजार में पाकिस्तान

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










