
'मदद के लिए चिल्लाती रही...' Facebook Live के दौरान लड़की ने तोड़ा दम
AajTak
मौत से पहले लड़की हंसते-मुस्कुराते पूल में उतरते हुए नजर आती है. लेकिन करीब तीन मिनट बाद वह पानी में डूब जाती है. वह मदद के लिए भी चिल्लाती है. लेकिन उसके आसपास कोई नहीं होता है. मामले में पुलिस ने कहा कि एक लड़की को पानी से निकाला गया था, जिसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया.
23 साल की एक लड़की की स्विमिंग पूल में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई. नहाते वक्त उसने फेसबुक लाइव किया था. लड़की की मौत उसके ही कैमरे में कैद हो गई. घटना के बाद फेसबुक ने उसके वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर उसकी जांच कर रही है.
ये मामला कनाडा का है. टोरंटो स्टार के मुताबिक, पूल में डूबने वाली लड़की का नाम हेलेन न्याबुतो है. हेलेन पेशे से एक नर्स थीं और मूल रूप से केन्या की रहने वाली थीं. जॉब के सिलसिले में वह कनाडा शिफ्ट हुई थीं.
लेकिन 18 अगस्त को होटल के पूल में नहाते वक्त पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई. पूल में नहाते वक्त हेलेन फेसबुक पर लाइव थीं. ऐसे में उनके साथ हुआ पूरा हादसा लाइव रिकॉर्ड हो गया. हालांकि, बाद में फेसबुक ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया.
फेसबुक लाइव में कैद हुई मौत
मौत से पहले हेलेन हंसते-मुस्कुराते पूल में उतरते हुए नजर आती हैं. मगर करीब तीन मिनट बाद वह पानी में लड़खड़ाते और डूबती हुई दिखाई पड़ती हैं. हेलेन मदद के लिए भी चिल्लाती हैं. कुछ ही देर में वह पानी में डूब जाती हैं और उनका फेसबुक लाइव बंद हो जाता है.
कुछ देर बाद जब होटल के कर्मचारी हेलेन की बॉडी को पूल में उतराते हुए देखते हैं, तो हड़कंप मच जाता है. जिसके बाद फौरन पुलिस को फोन किया गया. मामले में ओंटारियो पुलिस ने कहा कि एक लड़की को पानी से निकाला गया था, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया. फिलहाल मौत की जांच की जा रही है.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










