
मदद का हाथ: Sputnik V Vaccine की दूसरी खेप भेज रहा Russia, 4 Oxygen Generating Trucks भी India आएंगे
Zee News
कोरोना (Coronavirus) महामारी से निपटने के लिए रूस (Russia) भारत (India) को हर संभव मदद प्रदान कर रहा है. रूस की स्पूतनिक वी (Sputnik V) कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप जल्द ही भारत पहुंचने वाली है.
नई दिल्ली: कोरोना (Coronavirus) महामारी से निपटने के लिए रूस (Russia) भारत (India) को हर संभव मदद प्रदान कर रहा है. रूस की स्पूतनिक वी (Sputnik V) कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप जल्द ही भारत पहुंचने वाली है. इसके अलावा, मॉस्को कम से कम चार ऑक्सीजन (Oxygen) जनरेट करने वाले मीडियम ट्रक (Truck) भी भेज रहा है, जो 200 बेड वाले अस्पताल की ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने में सक्षम हैं. बता दें कि भारत में ऑक्सीजन की बड़े पैमाने पर कमी है और इसे लेकर केंद्र एवं राज्य सरकारों को अदालत (Court) से कई बार फटकार भी मिली है. ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ में प्रकाशित खबर में बताया गया है कि अगले दो दिनों में Sputnik V Corona Vaccine की दूसरी खेप भारत पहुंच जाएगी. इस खेप में कुल 150,000 टीके होंगे. इसके अलावा, मई के अंत तक तीन मिलियन टीकों के हैदराबाद पहुंचने की उम्मीद है. रूस ने भारत को अगले महीने तक पांच मिलियन और जुलाई में 10 मिलियन से अधिक वैक्सीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










