
मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन कराएगी अन्नपूर्णा कैंटीन, जन्माष्टमी पर योगी सरकार की बड़ी सौगात
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस साल लगातार दूसरे साल मथुरा में जन्माष्टमी मनाएंगे. उनके कार्यक्रम की शुरुआत वृंदावन से होगी. यहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में हिस्सा लेंगे और अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे. वहीं देश में इन दिनों का आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है. ऐसे में इस बार मथुरा की जन्माष्टमी भी खास होने जा रही है.
योगी सरकार कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा देने जा रही है. अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह और शाम दोनों समय निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जयपुर मंदिर के सामने दो मंजिला अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को इस भवन का लोकार्पण करेंगे.
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने कहा कि भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं और भगवान की भक्ति के लिए हजारों साधु संत यहां प्रवास करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का फैसला लिया है. वहीं मंगलमय ट्रस्ट की प्रतिनिधि मोहित व्यास ने बताया कि भोजनालय का संचालन मंगलमय परिवार न्यास करेगा.
5 हजार लोगों को रोज कराया जाएगा भोजन
अन्नपूर्णा भवन का निर्माण करीब 4.89 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा निर्मित यह 2 मंजिला भवन करीब 2300 स्क्वॉयर मीटर में बनाया गया है. इसमें दो भोजनालय बनाए गए हैं. दोनों ही भोजनालय वातानुकूलित बनाए गए हैं. इसमें एक बार में दो-दो सौ लोग भोजन कर सकते हैं. इस भोजनालय में करीब 5000 लोगों को हर दिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. इसके शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई है. अन्नपूर्णा भवन में लिफ्ट की सुविधा भी रहेगी.
आधुनिक सुविधाओं से लैस है रसोई घर

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








