
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि में सर्वे को हरी झंडी, क्या अयोध्या जैसा फैसला आएगा?
AajTak
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर क्या बोली कोर्ट, संसद में उपद्रव करने वालों पर UAPA लगाना कितना सही, भारत में लोगों को क्यों नहीं मिल रहा संतुलित आहार, सुनिए 'दिन भर' में.
संसद के शीतकालीन सत्र में कल जो अफरा-तफरी हुई, उसकी गर्जना आज तक बनी रही. घुसपैठ करने वाले दो आरोपियों और उनके दो सहयोगियों को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. दिल्ली पुलिस ने इनके खिलाफ एंटी टेरर और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानि UAPA के तहत केस दर्ज किया था. उधर, सुरक्षा में चूक के चलते संसद सचिवालय ने 8 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया है. सदन में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने सुरक्षा चूक के मामले पर जमकर हंगामा किया. लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्षी नेताओं की नारेबाज़ी हुई. जिसके बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले. वहीं, विपक्षी नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस हमले पर सरकार की चुप्पी को लेकर नाराज़गी जताई. इस हंगामे के चलते दिन में कई बार सदन को स्थगित करना पड़ा. लोकसभा से विपक्षी पार्टियों के 15 सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया. इस सारे कोलाहल से इतर जिन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया था, उनको कल दिल्ली पुलिस ने UAPA के चार्ज लगाकर गिरफ्तार किया. अब इन युवकों पर UAPA के चार्ज को लेकर दो तरह के धड़ें है. एक का कहना है कि UAPA बहुत गंभीर charges हैं और युवकों ने किसी को उतनी गंभीर हानि नहीं पहुंचाई. जबकि दूसरे तबके का कहना है कि अगर इन युवकों के खिलाफ सख्त कारवाई नहीं की गई तो संसद की सुरक्षा को भविष्य में गंभीरता से नहीं लिया जाएगा. इस विषय पर दोनों पक्षों की राय को समझने के लिए, सुनिए 'दिन भर'.
संसद के बाद अब चलते हैं देश के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश. यूपी में राम जन्मभूमि का मसला निपटने के बाद खबरों में आया मसला श्री कृष्ण जन्मभूमि का. मथुरा में उपजा ये विवाद भी कुछ-कुछ अयोध्या की तरह ही है. हिंदु पक्ष का दावा था कि औरंगजेब ने 1670 में मथुरा में भगवा केशवदेव का मंदिर तोड़ने का फरमान जारी किया था. इसके बाद मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद बना दी गई. खैर, ये मामला कोर्ट तक पहुंचा. और सर्वे की मांग उठी. आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सर्वे को हरी झंडी दे दी.इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच ने ये फैसला सुनाया. कोर्ट ने वक्फ बोर्ड की दलीलों को खारिज कर दिया. इस मामले में शुरु से लेकर अब तक क्या - क्या हुआ, सिलसिलेवार तरीके से, सुनिए 'दिन भर' में.
देश की पॉलिटिकाल खबरों के बाद रुख करतें है, हेल्थ जुड़ी एक अहम रिपोर्ट का. रिपोर्ट है संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की. ये रिपोर्ट कह रही है कि भारत में तीन चौथाई लोग healthy food से वंचित हैं. सेहतमंद ज़िंदगी किसे नहीं चाहिए. An Apple Everyday Keeps The Doctor Away - ये कहावत सबने सुनी है. लेकिन देश में सेब इतने महंगे बिकते हैं कि हर कोई इन्हें रोज़ अपनी डाइट में शामिल ही नहीं कर पाता. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में साल 2020 में 76% लोग स्वस्थ भोजन की व्यवस्था नहीं कर पाए. स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रीशन 2023 शीर्षक से जारी रिपोर्ट में भी कहा गया है कि खाने वाली चीजों की कीमतें जिस तेजी से बढ़ी, लोगों की आय उसकी तुलना में नहीं बढ़ सकी. इस डेटा को विस्तार से, सुनिए 'दिन भर' में.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








