
मतदान प्रतिशत बता रहा है कि बिहार जीत रहा है, लेकिन किसके हिस्से में क्या आने वाला है?
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग ने हर किसी का ध्यान खींचा है. वोट प्रतिशत बढ़ाने में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने ये तो बता ही दिया है कि बिहार जीत रहा है. सवाल ये है कि बिहार की जीत में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर जैसे नेताओं को क्या मिलने वाला है?
बिहार चुनाव में नेताओं की एक उम्मीद तो नहीं टूट रही है. ये तो पहले ही पक्का हो गया है, बिहार जीत रहा है. चुनाव से पहले की एक अपील का साफ असर नजर आ रहा है. लोगों ने घर से निकलकर और आगे बढ़कर वोट डाले हैं.
महिलाओं ने तो वोट डालने के मामले में पुरुषों को भी पछाड़ दिया है. देखना है ये 'साइलेंट वोट' किसके पक्ष में जाता है? बहुमत चाहे जिस किसी को भी हासिल हो, लेकिन एक बात तो अभी से तय मान लेना चाहिए - बिहार हर हाल में जीत रहा है.
2014 के आम चुनाव से पहले गणतंत्र दिवस पर अपने संबोधन में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोगों से देश को मजबूत सरकार देने की मांग की थी. लोगों ने वैसा ही किया. पांच साल बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मजबूत सरकार का मतलब समझाया, और लोग मोदी की बात भी मान गए. पिछली बार लोगों से अपील के बजाए, एनडीए ने 400 पार का दावा किया था, लोगों ने नकार दिया.
अब ये वोट बिहार से शुरू हुए SIR का नतीजा है, तेजस्वी यादव के नौकरियों और तमाम चुनावी वादों का असर है, या फिर नीतीश कुमार के 20 साल तक के लंबे 'सुशासन' का रिजल्ट है - आने वाले दिनों में अलग अलग तरीके से समझने की कोशिश की जा सकती है.
फिलहाल तो ये समझना जरूरी हो गया है कि बिहार जीतकर किसे क्या देने वाला है? किसके हिस्से में क्या आने वाला है?
1. नीतीश कुमार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








