
मणिपुर में CRPF जवान ने दो साथियों की हत्या कर खुद को मारी गोली, आठ घायल
AajTak
मणिपुर के CRPF कैंप में एक जवान ने अंधाधुंध गोलीबारी कर अपने दो साथियों की हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. इस घटना में आठ अन्य जवान घायल हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, यह घटना इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल में सीआरपीएफ कैंप में रात करीब 8:20 बजे हुई.
मणिपुर के इम्फाल में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनो दो साथियों की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली. यह सनसनीखेज घटना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कैंप में गुरुवार रात हुई.
जानकारी के मुताबिक एक जवान ने अंधाधुंध गोलीबारी कर अपने दो साथियों की हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. इस घटना में आठ अन्य जवान घायल हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, यह घटना इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल में सीआरपीएफ कैंप में रात करीब 8:20 बजे हुई.
#WATCH | "A Central Reserve Police Force (CRPF) jawan opened fire at a camp in Manipur, killing two fellow personnel and injuring eight others before taking his own life," Officials say. Visuals from the hospital in Imphal where the injured CRPF jawans are admitted. pic.twitter.com/WkpJ4EWT9g
आरोपी जवान संजय कुमार, 120वीं बटालियन का हवलदार था. उसने अपनी सर्विस राइफल से अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. उसने पहले एक कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर को निशाना बनाया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली.
आठ जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









