
मणिपुर में हिंसा के दौरान लूटे गए 4600 हथियार, 3400 अभी भी रिकवर नहीं हुए
AajTak
आजतक के पास मौजूद डेटा के मुताबिक, मणिपुर के अलग अलग थानों से 4600 हथियार लूटे गये. इसमें से 1200 रिकवर हुए हैं. 3-4 मई को सबसे ज्यादा हथियार लूटे गए. इसके बाद 28 मई को भी हथियारों की लूट हुई.
मणिपुर में 3 मई से हिंसा जारी है. इस हिंसा में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हिंसा के दौरान मणिपुर के अलग अलग थानों से लगभग 4600 हथियार लूटे गए. लेकिन अभी तक सिर्फ 1200 के आसपास ही लूटे हुए हथियार वापस आए हैं. जबकि 3400 हथियारों का अब तक कोई अता-पता नहीं है. बताया जा रहा है कि ये लूटे हुए हथियार कुकी और मैतेई समुदाय के पास हैं.
इससे पहले गृह मंत्रालय ने भी अपील की थी कि जो भी हथियार जिन लोगों के पास मौजूद हैं, वे अगर वापस नहीं किए जाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. हालांकि, सवाल ये है कि राज्य और केंद्र सरकार की अपील के बाद भी 3400 से ज्यादा हथियार वापस नहीं मिले हैं.
कहां से कितने हथियार लूटे गए?
आजतक के पास मौजूद डेटा के मुताबिक, मणिपुर के अलग अलग थानों से 4600 हथियार लूटे गये. इसमें से 1200 रिकवर हुए हैं. 3-4 मई को सबसे ज्यादा हथियार लूटे गए. इसके बाद 28 मई को भी हथियारों की लूट हुई.
6 राउंड की बातचीत, अमित शाह भी एक्टिव... मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए कुकी और मैतेई समुदाय को ऐसे साथ लाने की हो रही कोशिश
पूरे मणिपुर में 37 जगह पर हथियारों की लूट हुई . पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मणिपुर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज से 446 हथियार लूटे गये. 7 मणिपुर रायफल से 1598 हथियार लूटे गए. 8 IRB से 463 हथियार लूटे गए. लूटे हथियार में LMG, MMG, AK, INSAS, Assault Rifle, MP5, Sniper, Pistol, Carbine शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक 10 जगह से कुकी समुदाय ने हथियार लूटे और 27 जगह से मैतेई ने. पुलिस रेड में कई देसी स्टाइल के हथियार भी मिले हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









