
मणिपुर में झारखंड के 3 मजदूरों को मारी गोली, एक की मौत
AajTak
पुलिस के मुताबिक इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नाओरेम-थोंग खुमानथेम तकयेल कोंगबल में नामबुल नदी तट के पास एक अज्ञात व्यक्ति (41) को गोली मार दी गई, घटना में शख्स की मौत हो गई है. इस वारदात में दो शख्स घायल हो गए हैं.
मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामले में झारखंड के तीन मजदूरों को गोली मारी गई है, जिसमें से एक की मौत हो गई है. वारदात का शिकार हुए दो शख्स गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
घटना 19 मई की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नाओरेम-थोंग खुमानथेम तकयेल कोंगबल में नामबुल नदी तट के पास एक अज्ञात व्यक्ति (41) को गोली मार दी गई, घटना में शख्स की मौत हो गई है. इस वारदात में दो शख्स घायल हो गए हैं.
घटना में दो शख्स घायल
घटना रविवार रात करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान झारखंड निवासी श्रीराम हंगसदा के रूप में हुई है. दो घायल व्यक्ति, 22 वर्षीय बिट्टू मुर्मू और 50 वर्षीय मितालाल सोरन भी झारखंड के रहने वाले हैं.
अपराधी को पकड़ने की कवायद शुरू
तीनों पीड़ित कीस्टोन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में मजदूर के रूप में कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया. पुलिस के मुताबिक लाम्फेल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. अपराधी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है, और पुलिस जनता से ऐसी जानकारी देने की अपील कर रही है, जो जांच में सहायता कर सके.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









