
मणिपुर: उग्रवादियों का पुलिस चौकी पर हमला, इलाज के दौरान दूसरे जवान की भी मौत
AajTak
मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान मणिपुर राइफल्स के जवान वांगखेम सोमोरजीत और ताखेलंबम शैलेश के रूप में की गई है. पुलिस के मुताबिक उग्रवादियों ने मोरेह में एसबीआई के पास सुरक्षा बलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की. इसके अलावा, उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो पोस्ट पर आरपीजी गोले दागे, जिससे आसपास खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है.
मणिपुर में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन उग्रवादियों के हमले की खबरें सामने आ रही हैं. ताजा मामला बुधवार का है, जहां राज्य के मोरेह कस्बे में उग्रवादियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया. इस दौरान एक पुलिस जवान की मौत हो गई, वहीं दूसरे जवान की भी शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई.
वहीं टेंग्नौपाल जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में दो अन्य सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए. मोरेह के हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर मेडिकल इमरजेंसी के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की है. साथ ही सैनिकों-हथियारों को हवाई मार्ग से भेजने का आग्रह किया है.
मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान मणिपुर राइफल्स के जवान वांगखेम सोमोरजीत और ताखेलंबम शैलेश के रूप में की गई है. पुलिस के मुताबिक उग्रवादियों ने मोरेह में एसबीआई के पास सुरक्षा बलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की. इसके अलावा, उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो पोस्ट पर आरपीजी गोले दागे, जिससे आसपास खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है.
बता दें कि राज्य बलों द्वारा सीमावर्ती शहर में एक पुलिस अधिकारी की हत्या से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के ठीक 48 घंटे बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला किया. फिलिप खोंगसाई पिछले साल नवंबर में मोरेह में पूर्व पुलिस अधिकारी आनंद चोंगथम की हत्या का मुख्य आरोपी है.
इस बीच, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान असम राइफल्स के कैस्पर वाहन की चपेट में आने से एक कुकी-जो महिला की भी कथित तौर पर मौत हो गई.
पीटीआई के मुताबिक इससे पहले, मणिपुर सरकार ने टेंग्नौपाल क्षेत्र के भीतर शांति भंग होने और अन्य खतरे के इनपुट के बाद 16 जनवरी को सुबह 12 बजे से पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया था. यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









