
मणिपुरः नोनी में हुए भूस्खलन में 20 लोगों की मौत, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
AajTak
मणिपुर के नोनी में 29 जून को हुए भूस्खलन में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. सीएम बीरेन सिंह ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है.
मणिपुर में 29 जून को नोनी जिले में हुए भूस्खलन में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. यहां बड़े पैमाने पर रेस्क्यू का काम जारी है. भारतीय सेना ने कहा कि मणिपुर में भूस्खलन के बाद लापता हुए तलाश जारी है. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसके साथ ही प्रादेशिक सेना के 15 लापता जवानों और 29 स्थानीय लोगों की तलाश जारी है.
एजेंसी के मुताबिक अब तक 13 प्रादेशिक सेना के जवानों और 5 स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि प्रादेशिक सेना के 15 जवानों और 5 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं. मणिपुर के नोनी में बुधवार रात टुपुल रेलवे निर्माण स्थल पर भूस्खलन हुआ. भूस्खलन में घायल होने वाले लोगों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है.
लापता लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी है. वहीं इससे पहले नोनी जिले के एसडीओ सोलोमन एल फिमेट ने बताया था कि अभी भी 40 से ज्यादा लोग लापता हैं. गांव वालों ने भी एक बच्चे समेत पांच लोगों के लापता होने की बात कही है.
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों में से 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. इसके साथ ही सीएम ने घटनास्थल का दौरा किया. इसके साथ ही बचाव अभियान में लगे कर्मियों को प्रोत्साहित किया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








