
मठ-मंदिरों और धर्मशालाओं से नहीं वसूला जाएगा कमर्शियल टैक्स, CM योगी का अयोध्या में बड़ा फैसला
AajTak
माना जा रहा है कि यह फैसला अयोध्या ही नहीं, पूरे प्रदेश में प्रभावी माना जाएगा, क्योंकि यह फैसला अयोध्या नगर निगम के मेयर का नहीं, बल्कि यूपी के मुख्यमंत्री का है. ऐसे मे इसे साधु-संतों के लिए हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बड़ी सौगात कहा जा सकता है.
उत्तर प्रदेश की दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी (Adityanath Yogi) ने मठ-मंदिरों और धर्मशालाओं को लेकर बड़ा फैसला किया. अयोध्या मंडल की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने अफसरों से साफ तौर पर कहा कि मंदिरों, धार्मिक स्थलों और धर्मशालाओं से कमर्शियल के स्थान पर चैरिटेबल के रूप में टैक्स लिया जाए.
दरअसल, अयोध्या जनपद बनने के पहले फैजाबाद नगर पालिका और अयोध्या नगर पालिका सुविधाओं और टैक्स का संचालन करती थीं. फैजाबाद का नाम अयोध्या जनपद होने के बाद अयोध्या नगर निगम की भी घोषणा हुई और नगर निगम बनने के साथ ही टैक्स के रेट में बड़ी बढ़ोतरी हुई.
आलम यह था कि सैकड़ों में आने वाला टैक्स हजारों में, और हजारों में आने वाला टैक्स लाखों में पहुंच गया, जिसके दायरे में अयोध्या के मठ मंदिर भी आ गए. लिहाजा साधु संत योगी सरकार के पहले कार्यकाल से ही मठ मंदिरों को कमर्शियल टैक्स से राहत देनी की मांग कर रहे थे. अब दूसरे कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में मठ मंदिरों और धर्मशालाओं के लिए कमर्शियल टैक्स के स्थान पर चैरिटेबल के रूप में टैक्स लेने के आदेश दिए तो अयोध्या के साधु संतों में खुशी की लहर दौड़ गई.
यह खुशी अयोध्या में ही नहीं बल्कि पूरे यूपी के अलग-अलग स्थानों तक फैलने वाली है, क्योंकि अयोध्या से मुख्यमंत्री का दिया गया आदेश पूरे यूपी पर प्रभावी होगा. अब इसके बाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में इस पर प्रस्ताव लाएंगे और मठ मंदिरों और धर्मशालाओं को टैक्स से जुड़ी बड़ी राहत मिल जाएगी.
नगर निगम से प्रस्ताव पास करेंगे: महापौर
अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा, दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री का प्रथम आगमन था. मुख्यमंत्री जी स्वयं संत हैं और यह संतों की नगरी है. बहुत दिनों से अपेक्षा थी. मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिया है जो मंदिर और धर्मशालाएं हैं, उनसे चैरिटेबल के रूप में टैक्स लिया जाए न कि कमर्शियल टैक्स लें. इससे संतों में खुशी की लहर है और इस को जल्द ही हम लोग सदन में पास करेंगे. अयोध्या में 7 से 8 हजार मठ-मंदिर हैं. हम लोग सदन से सभी का टैक्स माफ करने का प्रस्ताव पास करेंगे. नगर पालिका में 300 रुपए तक टैक्स लगता था: महंत हनुमान गढ़ी

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







