
मटके पर पैर और सिर पर सिलेंडर, महिला का डरा देने वाला स्टंट VIDEO VIRAL
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डरा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला खतरनाक जोखिम के साथ सिर पर सिलेंडर लेकर डांस कर रही है. इसके आगे वह जो करती है वह और भी भयानक है.
सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई वीडियो वायरल होते हैं. इनमें से कुछ हंसाते हैं, रुलाते हैं तो कुछ को देखकर गुस्सा भी आ जाता है. कई लोग इंटरनेट पर व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए हद ही कर देते हैं. हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो इतना ज्यादा हैरान करने वाला है कि उसे देखकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे.
सिर पर सिलेंडर लेकर डांस
वायरल वीडियो में एक महिला जो कर रही है उसे सोचकर भी आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल वह अपने सिर पर सिलेंडर रखकर डांस करती नजर आ रही है. जी हां, अच्छा खासा भारी भरकम लोहे का गैस सिलेंडर. ये सुनने में भी असंभव सी बात लगती है लेकिन वीडियो में वह बहुत ही सहजता से ऐसा करती दिख रही है. पहले वह सिलेंडर को सिर पर लेकर थिरक रही है और फिर अचानक उसी तरह स्टील के मटके पर खड़े होकर डांस करने लगती है.
एक टांग पर रूह कंपा देने वाला डांस
इतने के बाद भी मानो महिला का स्टंट से मन नहीं भरता और वह एक टांग पर सिर पर सिलेंडर लिए मटके पर एक टांग पर खड़ी होकर डांस करने लगती है. ये बिल्कुल रूह कंपा देने वाला है. @karagam_durga नाम की इंस्टाग्राम आईडी पर इसे शेयर किया गया तो लोग हैरान रह गए. लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं.
'ये जानलेवा है, बेवकूफी न करें' एक यूजर ने कहा- ये महिला जितनी भी ट्रेन्ड हो, ये जानलेवा है और इस वीडियो को देखकर कोई बेवकूफी न करें, इससे दर्दनाक मौत हो सकती है. एक अन्य ने लिखा कि इस तरह के कंटेंट को सोशल मीडिया से तुरंत हटाया जाना चाहिए ये खतरा मोल लेने के लिए प्रेरित करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










