
'मंदिर गए, भगवान ने बोला...' गोवा में कांग्रेस को जख्म देने पर दिगंबर कामत के अजब बोल
AajTak
गोवा में कांग्रेस के आठ विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. इस लिस्ट में पूर्व सीएम दिगंबर कामत का नाम भी शामिल है. अब मीडिया से बात करते हुए दिगंबर कामत ने कहा है कि उन्हें भगवान ने बीजेपी में शामिल होने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि जो तुम्हारे के लिए बेहतर हो, वो करो.
गोवा में कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका लगा है. आठ विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. अटकलें तो लंबे समय से लग रही थीं, अब बीजेपी में शामिल होकर स्थिति भी स्पष्ट कर दी गई है. कांग्रेस छोड़ने वालों में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत का नाम भी शामिल है. बीजेपी में आते ही उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है कि जिसे कांग्रेस के जख्मों पर नमक छिड़कना कहा जा सकता है.
जब मीडिया ने दिगंबर कामत से सवाल किया आपको तो कांग्रेस ने मंदिर में कसम दिलवाई थी कि पार्टी नहीं छोड़ी जाएगी तो फिर आप अब बीजेपी में कैसे शामिल हो गए? इस सवाल पर दिगंबर कामत ने कहा कि मैं असल में एक बार फिर मंदिर गया था. मैंने भगवान से पूछा कि क्या करूं. तब भगवान ने जवाब दिया कि तुम्हारे लिए जो सबसे बेहतर है, वो करो. अब दिगंबर कामत का ये तर्क है जो उन्होंने कांग्रेस छोड़ने पर दिया है. उन्होंने इसे भगवान का एक फैसला बता दिया है.
वैसे यहां ये जानना जरूरी है कि इस साल गोवा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए अपने सभी विधायकों को शपथ दिलवाई थी. मंदिर और चर्च दोनों जगह ये शपथ दिलवाई गई थी. कहा गया था कि अगर वे विधायक बन जाते हैं तो किसी भी कीमत पर पार्टी को धोखा नहीं देंगे. ये सब भी कांग्रेस को इसलिए करना पड़ा था क्योंकि 2019 में 15 में से 10 विधायकों ने एक झटके में बीजेपी का दामन थाम लिया था.
लेकिन एक बार फिर गोवा में कांग्रेस के साथ बड़ा खेल हुआ है जहां पर ना सिर्फ उसके विधायक छोड़कर चले गए हैं बल्कि जमीन पर संगठन भी कमजोर हुआ है. वैसे इस बार जिन आठ विधायकों ने कांग्रेस छोड़ी है, उस लिस्ट में पूर्व सीएम दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस शामिल हैं. इससे पहले बीजेपी के गोवा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने भी दावा किया था कि आज कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे.
वैसे गोवा में मार्च में सरकार के गठन के बाद यह दूसरा मौका है, जब कांग्रेस में फूट की चर्चा थी. इससे पहले जुलाई में कांग्रेस के 11 विधायकों में से 5 के पाला बदलकर बीजेपी में शामिल होने चर्चा थी. हालांकि, कांग्रेस ने सही समय पर सक्रियता दिखाते हुए ये बगावत रोक ली थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









