
'मंत्री क्या, पीएम और सीएम से भी लड़ सकती हूं' क्यों बोलीं बीजेपी विधायक शैलारानी
AajTak
उत्तराखंड में बीजेपी विधायक शैलारानी रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वो अपने क्षेत्र की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगी. इसके लिए वो सरकार में मंत्री सतपाल महाराज क्या मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी लड़ सकती हैं. इस मामले में मंत्री ने भी प्रतिक्रिया दी है.
उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा से बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. इसके साथ ही विधायक ने दो टूक कहा कि अगर उनके क्षेत्र की अवहेलना हुई तो वो मंत्री क्या मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी लड़ सकती हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि सतपाल महाराज अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन मैं अपने क्षेत्र की अवहेलना पर नहीं बोलूंगी तो कौन बोलेगा.
अच्छे अधिकारियों को नहीं भेजा जा रहा
गौरतलब है कि केदारनाथ विधानसभा सीट से शैलारानी रावत विधायक हैं. उन्होंने अपनी सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज के विभाग पर सवाल खड़े किए हैं. विधायक का कहना है कि रुद्रप्रयाग में अच्छे अधिकारियों को नहीं भेजा जा रहा है. पनिसमेंट के तौर पर लापरवाह अधिकारियों को यहां जिम्मेदारी दी जा रही है.
लापरवाह और कामचोर अधिकारी भेजा जा रहे
शैलारानी का कहना है, "लापरवाह और कामचोर अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र में भेजा जा रहा है. पीडब्ल्यूडी व एनएच विभाग में जो अधिकारी कामचोर, लापरवाह और किसी काम के नहीं होते हैं, उन्हें सजा के तौर पर पहाड़ों पर भेज दिया जाता है".
अगर मेरे क्षेत्र की अवेहलना होगी तो...

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









