
मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में हासिल कर ली नौकरी, जांच में पकड़ा गया शख्स
AajTak
राजस्थान के भरतपुर (Rajasthan Bharatpur) में सहकारिता मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर और डिस्पैच नंबर से बैंक में नौकरी हासिल करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि बैंक की ओर से शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है.
राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी तरीके से सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी कर रहा था. गिरफ्तार किए गए इस कर्मचारी ने पूर्व की बीजेपी सरकार में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी डिस्पैच नंबर के जरिए बैंक में चपरासी के पद पर नौकरी हासिल की थी. आरोपी कई वर्षों से नौकरी कर रहा था.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान कुंवर सिंह निवासी गांव समराया थाना वैर के रूप में हुई है. भरतपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर हरीश मीणा ने बैंक में कार्यरत कर्मचारी कुंवर सिंह के खिलाफ मथुरा गेट थाने में फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने की शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी कुंवर सिंह ने तत्कालीन सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के फर्जी हस्ताक्षर किए.
फर्जी हस्ताक्षर के साथ फर्जी डिस्पैच नंबर लगाकर बैंक में नौकरी हासिल कर ली थी. मथुरा गेट थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि बैंक की तरफ से एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि बैंक में कार्यरत कर्मचारी ने सहकारिता मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में नौकरी पाई है. इस मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल कार्रवाई जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







