मंगल गोचर 2022: 26 फरवरी को मंगल कर रहे हैं धनु से मकर राशि में पर्दापण
ABP News
मंगल गोचर 2022: करियर में उछाल देने वाला है मंगल का मकर राशि में प्रवेश. जानिए उच्च के मंगल मेष राशि वालों को क्या देंगे फल?
मंगल गोचर 2022 : 26 फरवरी 2022 को पराक्रम और शौर्य के ग्रह मंगल अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दिन ये धनु राशि से मकर राशि में दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर पर्दापण करेंगे. मकर में मंगल ग्रह 7 अप्रैल 2022 तक अपने शुभ-अशुभ फल देंगें. मंगल ग्रहों के सेनापति भी हैं. यह देवगुरु बृहस्पति के घर यानी धनु राशि से अपनी उच्च राशि यानी मकर में जाएंगे. मकर राशि में यह उच्च के होते हैं और जब यह 28 डिग्री के होंगे तो यह अपने परमोच्च बिंदु पर होंगे. आज हम बात करेंगे मेष राशि वालों को मकर राशि में पहुंचते ही कैसे परिणाम देंगे ग्रहों के सेनापति मंगल. मेष राशि और लग्न वालों के लिए मंगल इनके स्वामी है. जिन लोगों की मेष लग्न है उन पर इनके इस पर्दापण का विशेष प्रभाव रहेगा.
पॉजिटिव रहते हुए रखें क्रोध पर कंट्रोल