
मंगलुरु: बेटी चाहती थी महिला, बेटा होने पर 10 दिन के नवजात को कुएं में फेंका, मर्डर का केस दर्ज
AajTak
कर्नाटक के मंगलुरु में एक अजीब घटना हुई है. यहां एक महिला को बेटी की चाहत थी, लेकिन उसने बेटे को जन्म दिया. इसके बाद महिला ने अपने 10 दिन के बेटे को कुएं में फेंक दिया. हालांकि महिला की भाभी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया है.
कर्नाटक के मंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां सुलिया तालुक के कूटकुंजा गांव की एक महिला ने अपने 10 दिन के बच्चे को एक कुएं में फेंक दिया. इसकी वजह सिर्फ ये है कि महिला को एक बेटी की चाहत थी.
दक्षिण कन्नड़ जिले की पुलिस ने शिकायत के आधार पर IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि शिकायत आरोपी महिला की भाभी की ओर से दी गई है. पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान पवित्रा के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक शिकायत में कहा गया है कि पवित्रा प्रेग्नेंट होने के बाद एक बच्ची की कामना कर रही थी, लेकिन बेटा होने के बाद उसकी ये इच्छा पूरी नहीं हुई तो उसने अपने नवजात बच्चे को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की शादी एक साल पहले तुमकुरु जिले के शिरा तालुक के मणिकांत से हुई थी. ये उसकी दूसरी शादी दी. पवित्रा की पहली शादी बेंगलुरु के एक व्यक्ति से हुई थी.
महिला ने 19 अक्टूबर को मेंगलुरु के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था. प्रसव के बाद वह थोड़ी परेशान थी. इतना ही नहीं, उसने अपने बच्चे स्तनपान भी नहीं कराया था. शिकायत के मुताबिक शनिवार शाम को महिला अपने बच्चे को लेकर कमरे से बाहर निकली और अपनी भाभी से कहा कि उसे बच्चा पसंद नहीं है और उसे घर के सामने वाले कुएं में फेंक कर भाग गई.
इसके बाद शिकायतकर्ता महिला ने अपने पति को फोन किया. इसके बाद 10 दिन के नवजात को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए गए. बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया. बच्चे को सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया.
ये भी देखें

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











