
भ्रामक विज्ञापन केस: सुप्रीम कोर्ट का IMA को निर्देश, कहा- सुनिश्चित करें पतंजलि ने हटाए भ्रामक विज्ञापन
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई की. आईएमए की ओर से में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि माफी मीडिया हाउस और आईएमए की वेबसाइट के साथ-साथ आईएमए की मंथली पत्रिका के पहले पेज पर भी पब्लिश की गई है.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष आर वी अशोकन की ओर से माफीनामा मीडिया को भेज कर उस पब्लिश करा दिया है. इस मामले पर जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ भ्रामक मेडिकल विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी.
आईएमए की ओर से में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता पीएस पटवालिया ने अदालत को बताया कि माफी मीडिया हाउस और आईएमए की वेबसाइट के साथ-साथ आईएमए की मंथली पत्रिका के पहले पेज पर भी पब्लिश की गई है.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आर वी अशोकन ने पतंजलि आयुर्वेद मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित मामले पर मीडिया में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने डॉक्टरों के आचरण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी.
एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए आईएमए अध्यक्ष अशोकन ने कहा था कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उच्चतम न्यायालय ने आईएमए और प्राइवेट डॉक्टरों की प्रैक्टिस की आलोचना की है.
आईएमए अध्यक्ष ने एक इंटरव्यू में अदालत के विचारों की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह एक व्यापक विचार है जो अदालत को शोभा नहीं देता. उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अदालत ने अस्पष्ट बयानों के आधार पर प्राइवेट डॉक्टरों की आलोचना की है, जिससे उनका मनोबल कम हुआ है."
अदालत ने माफी पर संज्ञान लिया और डॉ. अशोकन को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति से छूट दे दी है. वहीं, बेंच ने पतंजलि की ओर से पेश हुए वकील से यह भी कहा कि अगर वे चाहें तो 30 जुलाई को सुनवाई तय करते वक्त आईएमए अध्यक्ष द्वारा दायर हलफनामे का जवाब दें.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







