
भोपाल: पुलिस से भिड़े राष्ट्रीय शिक्षा नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे NSUI के सदस्य, हुआ लाठीचार्ज
AajTak
मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के सदस्यों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विरोध में प्रदर्शन किया. यहां रोके जाने पर वे पुलिस से भिड़ गए. इस दौरान पत्थरबाजी और लाठीचार्ट के मामले भी देखने को मिले. पुलिस ने इन लोगों पर लाठीचार्ज किया.
मध्य प्रदेश के भोपाल में शुक्रवार को कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के सदस्यों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विरोध में प्रदर्शन किया. यहां रोके जाने पर वे पुलिस से भिड़ गए. इस दौरान पत्थरबाजी और लाठीचार्ज के मामले भी देखने को मिले. गौरतलब है कि कांग्रेस के युवा नेता राज्य सरकार द्वारा अपनाई जा रही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विरोध में पार्टी कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च कर रहे थे. #WATCH NSUI workers hold protest against the New Education Policy (NEP) in Bhopal, Madhya Pradesh pic.twitter.com/JslTQegGRI

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











