
भोजपुरी स्टार निरहुआ को हुआ कोरोना, नियमों को ताक पर रखकर हो रही थी शूटिंग
AajTak
जानकारी के मुताबिक निरहुआ और उनकी टीम बांदा के एक ग्रामीण इलाके में नियमों को नजरअंदाज करते हुए शूटिंग कर रहे थे और ये शूटिंग बीते कई दिनों से चल रही थी.
भोजपुरी फिल्मों के स्टार निरहुआ और उनके दो स्टाफ मेंबर्स को कोविड पॉजिटिव पाया गया है. फिल्म के निर्देशक पदम सिंह ने इस खबर की पुष्ट की है. जानकारी के मुताबिक निरहुआ और उनकी टीम बांदा के एक ग्रामीण इलाके में नियमों को नजरअंदाज करते हुए शूटिंग कर रहे थे और ये शूटिंग बीते कई दिनों से चल रही थी. निरहुआ के अलावा जो अन्य दो स्टाफ मेंबर्स कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से एक कैमरामैन है जबकि दूसरा असिस्टेंट है. निरहुआ की जिस फिल्म की शूटिंग बांदा में चल रही थी उसका नाम है सबका बाप अंगूठा छाप. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले निरहुआ ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो साझा किया था जो कि जमकर वायरल हुआ.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










