
भूल गए UAN नंबर, तो फिर कैसे निकलेगा PF का पैसा? जानिए पूरा प्रॉसेस
AajTak
अगर आप अपना यूएएन भूल चुके हैं और अब आपको पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने की जरूरत पड़ गई तो फिर कैसे निकाल सकते हैं? यह समस्या कई लोगों के साथ आती है. यहां पूरा प्रॉसेस बताया गया है.
अक्सर देखा जाता है कि प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी अपना यूएएन नंबर भूल जाते हैं, जिसके बाद उन्हें अपने पीएफ अकाउंट से पैसा निकालने में समस्या आती है. हालांकि अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) वापस पाना बहुत ही आसान काम है. इसे आप घर बैठे ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं.
यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपना यूएएन प्राप्त कर सकते हैं और यह भी बताएंगे कि क्षेत्रीय कार्यालय जाए बिना अपने ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) को निकालने के लिए इसका उपयोग कैसे करें?
क्या होता है यूएएन? यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक ऐसा नंबर होता है, जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा ईपीएफ में योगदान करने वाले प्रत्येक कर्मचारी को दिया जाता है. यह 12 अंकों का एक विशेष नंबर होता है. यह कर्मचारी के पूरे करियर में अनचेंज रहता है, चाहे वे कितनी भी नौकरियां बदलें. यूएएन का उपयोग करके, कई कंपनियों से संबंधित कई ईपीएफ सदस्य आईडी को एक ही प्लेटफॉर्म के तहत जोड़ा जा सकता है.
यह नौकरी बदलने पर भविष्य निधि बचे अमाउंट के ऑनलाइन और ऑटोमैटिक ट्रांसफर की सुविधा भी देता है, जिससे नियोक्ता का हस्तक्षेप कम हो जाता है. एक बार आपका यूएएन खाता एक्टिव हो जाने पर, आप ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर बाकी बचे अमाउंट की जांच कर सकते हैं. पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं और अपने केवाईसी विवरण को अपडेट कर सकते हैं. इसके अलावा, यह नौकरी बदलने के दौरान मैन्युअल, कागजी या नियोक्ता पर निर्भर लंबी प्रक्रियाओं की आवश्यकता को समाप्त करता है.
कैसे मिलेगा UAN नंबर? अगर आप अपना यूएएन (UAN) भूल गए हैं, तो उसे फिर से पाने के लिए आप ईपीएफओ सदस्य ई-सेवा पोर्टल पर जा सकते हैं.
UMANG ऐप और एसएमएस कैसे मिलेगा यूएएन UMANG ऐप या एसएमएस का उपयोग करके आप भूले हुए UAN को कैसे फिर से पा सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









