
भूल गई थी! 1 साल की बच्ची को कार में छोड़ गई मां, 9 घंटे बाद याद आया, भीषण गर्मी से मौत
AajTak
इस बच्ची की 9 घंटे तक कार में रहने के कारण मौत हो गई है. वो भीषण गर्मी के बीच कार के भीतर थी. उसकी मां उसे सुबह के वक्त कार में छोड़कर भूल गई और उसे शाम को उसकी याद आई.
ये मां अपनी महज 1 साल की मासूम बच्ची को भीषण गर्मी के बीच कार में छोड़कर चली गई. उसे 9 घंटे बाद याद आया कि उसकी बच्ची कार के भीतर है. जब वो उसके पास पहुंची, तब तक बच्ची दुनिया छोड़ चुकी थी. महिला ने एक अस्पताल के बाहर गाड़ी खड़ी की थी. वो सुबह 8 बजे यहां आई. फिर शाम को 5 बजे कार तक वापस लौटी. मामले में पुलिस अधिकारी डोन बरबन का कहना है कि बच्ची की फॉस्टर मां सुबह 8 बजे अस्पताल आकर ये भूल गई थी कि बच्ची कार में ही है. मामला अमेरिका का है.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, फॉस्टर मां का मतलब होता है, बच्चे को पालने वाली मां. यानी इस महिला ने बच्ची को जन्म नहीं दिया है, वो उसे केवल पाल रही है. बच्ची की मां जब शाम 5 बजे तक कार पार्किंग में पहुंची, तो उसके होश उड़ गए. उसे एहसास हुआ कि वो बच्ची को कार में भूल गई थी. फिर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. कार का तापमान अंदर से 37 डिग्री सेल्सियस था. उस दिन भीषण गर्मी पड़ रही थी.
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस अधिकारी ने बताया, 'ये एक बेहद ही डरावनी घटना है और हमें इससे प्रभावित सभी लोगों के लिए दुख हो रहा है. चूंकी बाहर बहुत गर्मी है, इसलिए सबके लिए काफी मुश्किल है. सभी के परिवारों, जिंदगियों और दुनिया भर में बहुत कुछ चल रहा है. इसलिए यह सही समय है कि थोड़े धीमे हो जाएं और इस पर ध्यान दें कि हमारे और हमारे परिवार के आसपास क्या है.' एक बयान में अस्पताल की तरफ से कहा गया है, 'ये घटना कैंपस में बुधवार को हुई है. जिसमें एक कर्मचारी और बच्चा शामिल है.'
अमेरिका में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. एक अन्य मामले में माता-पिता रात के वक्त अपने दो बच्चों को गाड़ी में ही छोड़ गए थे. उन्हें 15 घंटे बाद याद आया. 4 साल का बेटा तो कार से निकल गया था. लेकिन 2 साल की बेटी नहीं निकल पाई. गर्मी की वजह से उसकी मौत हो गई.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










