
'भूपेश बघेल राक्षस प्रवृत्ति के आदमी', बेशर्म रंग विवाद पर अनिल विज ने किया पलटवार
AajTak
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हर युग में देवता भी रहे हैं और राक्षस भी रहे हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज के दौर के राक्षस प्रवृति के महानुभाव हैं. विज ने कहा कि इन्हें भगवा में दोष नजर आता है. विज ने कहा कि भूपेश बघेल को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को राक्षस प्रवृत्ति का बताया है. अनिल विज ने कहा कि हर युग में देवता भी रहे हैं और राक्षस भी रहे हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज के दौर के राक्षस प्रवृति के महानुभाव हैं. विज ने कहा कि इन्हें भगवा में दोष नजर आता है. विज ने कहा कि भूपेश बघेल को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.
अनिल विज ने सीएम बघेल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब दिन चढ़ता है तो भगवा होता है और रात होती है तब भी भगवा होता है. विज ने कहा, 'तिरंगे में भगवे को सबसे ऊपर रखा गया है. इन्हें इसमें दोष नजर आ रहा है. तिरंगे के सामने जिस पद के लिए शपथ ली है उस पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.'
'बेशर्म रंग को लेकर छिड़ा विवाद'
दरअसल यह मुंहजुबानी पठान फिल्म के 'बेशर्म रंग' गाने को लेकर हो रही है. इस गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोन ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है और गाने का नाम 'बेशर्म रंग' रखा गया है. इसे लेकर भाजपा नेता लगातार आपत्ति जता रहे हैं. देश में इस मुद्दे पर दो धड़े बंटे हुए हैं.
सीएम बघेल ने भगवा पहनने वालों को कहा था गुंडा
इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने कहा था कि साधु जब जीवन में सब कुछ कुर्बान कर देते हैं, तो भगवा रंग धारण कर लेते हैं. लेकिन भगवा पहनकर घूम रहे ये बजरंगी गुंडे जनता के लिए क्या त्याग कर गए हैं? इसके बजाय, वे जबरन वसूली की कोशिश कर रहे हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









