
भूख से बिलखते बच्चे, भोजन के लिए उमड़ती भीड़ और कूड़े में खाना तलाशती जिंदगियां... गाजा की ये सैटेलाइट तस्वीरें झकझोर देंगी
AajTak
गाजा की इस त्रासदी और अत्याचारों का आरोप इजरायल पर लगा है. गाजा में कई महीनों से राहत सामग्री लेकर आने वाले वाहनों की एंट्री को प्रतिबंधित किया गया है. ऐसे में कई देश गाजा में विमानों से खाना बरसा रहे हैं, जो यकीनन पर्याप्त नहीं है.
इजरायल और मिस्र की सीमा पर बसी गाजापट्टी पीड़ा में कराह रही है. पिछले कुछ महीनों से गाजा से आ रही तस्वीरें दिल झकझोर रही है. ये सिर्फ तस्वीरें नहीं बल्कि मानवीय त्रासदी के सबसे भयावह स्वरूपों में से एक है. भूख से रोते-बिलखते बच्चे और दम तोड़ती जिंदगियां इंसाफ मांग रही हैं. सैटेलाइट तस्वीरों ने इस दर्द और पीड़ा को उजागर किया है.
अमेरिकी geospatial कंपनी प्लैनेट लैब्स की ओर से जारी की गई सैटेलाइट तस्वीरों में आटे और चावल जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए उमड़ी भीड़ का पता चलता है. ये पहली तस्वीर मोराग कॉरिडोर से 200 मीटर की दूरी पर है. यह कॉरिडोर खान यूनिस और राफाह को अलग-अलग करता है. इन तस्वीरों में राहत सामग्री बांट रहे ट्रकों के ईर्द-गिर्द भारी भीड़ को देखा जा सकता है. इन सैटेलाइट तस्वीरों में उमड़ी भीड़ को चीटियों के झुंड की तरह देखा जा सकता है. इस दौरान राहत सामग्री लेने के लिए अफरा-तफरी का माहौल है. लोग भोजन के लिए उमड़ पड़े हैं.
चैरिटी डॉक्टर्स विदाउट बॉडर्स ने चेताया है कि गाजा में 25 फीसदी बच्चे और गर्भवती महिलाएं कुपोषित हैं. इजरायल पर भुखमरी को हथियार के तौर पर जानबूझकर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है और भोजन वितरण स्थानों पर मौतों की आलोचना की है.
यूनिसेफ के एक अधिकारी ने बताया कि भूख की कमी की वजह से बच्चों को कूड़े के ढेर में भोजना तलाशने पर विवश होना पड़ा है. गाजा में एक महिला ने बताया कि बच्चे मर रहे हैं, वे कंकालों में तब्दील हो रहे हैं. उनकी हड्डियां साफ गिनी जा सकती हैं. वे भूल चुके हैं कि अंडे, मीट और फूल का स्वाद कैसा होता है. रोजगार नहीं है. उनके पास जीने के लिए कुछ नहीं है. वहां जिंदगी लगभग खत्म हो चुकी है.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










