
भूकंप से डैमेज हुए डैम... अब सीरिया में बाढ़ से तबाही, कई इलाकों में भरा पानी, लोग पलायन को मजबूर
AajTak
सीरिया और तुर्की इन दिनों भूकंप की मार झेल रहे हैं. इसी बीच सीरिया में बाढ़ का संकट खड़ा हो गया है. सीरियाई शहर अल-तौल बाढ़ से तबाह हो गया है. ये शहर तुर्की के बॉर्डर से सटा हुआ है. बाढ़ के चलते लोग यहां से पलायन कर चुके हैं. सीरिया में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का एक वीडियो सामने आया है. इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि बाढ़ के पानी से कारें डूब चुकी हैं. घरों में पानी घुस गया है.
सीरिया इन दिनों प्रकृति की मार झेल रहा है. भीषण भूकंप से मची तबाही को अभी 100 घंटे भी नहीं बीते थे कि अब बाढ़ का संकट खड़ा हो गया है. तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से अबतक 21 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. हजारों लोगों को ठंड, भूख और निराशा की मार झेल रहे हैं.
रॉयटर्स के मुताबिक 12 साल तक चलने वाले गृहयुद्ध से सुरक्षित रहे सीरियाई शहर अल-तौल बाढ़ से तबाह हो गया है. ये शहर तुर्की के बॉर्डर से सटा हुआ है. बाढ़ के चलते लोग यहां से पलायन कर चुके हैं. यहां रहने वाले तीन निवासियों ने बताया कि भूकंप में शहर के 35 से 40 लोग मारे गए हैं. अधिकांश इमारतें नष्ट हो गई हैं या क्षतिग्रस्त हो गई हैं. उन्होंने कहा कि ये इलाका ओरोंटेस नदी से सटा हुआ है.
अल-तलौल निवासी अब्देलरहमेन अल-जसीम ने कहा कि भूकंप के बाद स्थानीय लोगों ने पास के एक छोटे से बांध में दरारें देखीं और इसे सैंडबैग से मजबूत करने का प्रयास किया. लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुई. उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह भारी बारिश की वजह से भूकंप को लेकर चल रहा बचाव कार्य भी बाधित हुआ है. इसके साथ ही नदी का जलस्तर की काफी बढ़ गया है. अल-जसीम ने कहा कि गुरुवार की सुबह बांध टूट गया और बाढ़ आ गई. खेतों में पानी भर गया. घरों में घुटने से ऊपर तक पानी है. उन्होंने कहा कि महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर किसी टापूनुमा स्थान पर रहने के लिए मजबूर हैं. उन्होंने बिलखते हुए कहा कि किससे मदद के लिए कहें. सबकुछ तबाह हो गया.
सीरिया में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का एक वीडियो सामने आया है. इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि बाढ़ के पानी से कारें डूब चुकी हैं. घरों में पानी घुस गया है. इसके साथ ही अधिकतर सड़कें जलमग्न हो गई हैं. शहर में दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा हुआ है.
अल-तौल के लोगों ने कहा कि उन्हें राहत की कोई आस नजर नहीं आ रही है. आलम ये है कि उन्होंने खुद को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है. क्योंकि रेस्क्यू टीमें भूकंप से प्रभावित लोगों को बचाने में जुटी हुई हैं. ऐसे में उन्होंने कहा कि हमें कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है कि कोई हमें बचाने आएगा. कस्बे में लंबे समय से रहने वाले फिरास अजीज हवाश ने कहा कि बाढ़ से लगभग 500 परिवार विस्थापित हो गए हैं. पानी अब घरों में है, शहर में कोई नहीं बचा है. वहां कोई नहीं रह सकता. यह एक त्रासदी है.
ये भी देखें

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








