
भीषण गर्मी...लू और पावर कट...इस वीकेंड भी राहत के आसार नहीं, मॉनसून आने की आई नई तारीख
AajTak
Monsoon Update: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और नॉर्थ वेस्ट एमपी में अगले दो दिनों में गर्म हवाएं यानी लू के चलने के आसार हैं.
उत्तर भारत को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को 'लू' के कहर का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और नॉर्थ वेस्ट एमपी में अगले दो दिनों में गर्म हवाएं यानी लू के चलने के आसार हैं. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में 7 जुलाई तक मॉनसून की बारिश होने की संभावना नहीं है और उसके बाद क्षेत्र में इस महीने के मध्य तक सामान्य से कम बारिश होगी. इससे पहले, 2012 में मॉनसून दिल्ली में इतनी देर से पहुंचा था.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











