
भीलवाड़ा में गैंगरेप और हत्या की जांच के लिए BJP ने बनाई कमेटी, 4 महिला सांसदों को सौंपी जिम्मेदारी
AajTak
राजस्थान के भीलवाड़ा में बच्ची के साथ बर्बर और रूह कंपा देने वाली वारदात से पूरा देश हिल गया है. इस मामले की जांच के लिए भाजपा की चार महिला सांसदों की समिति बनाई गई है. ये महिला सांसद भीलवाड़ा जाकर मामले की जांच करेंगी और रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेंगी.
राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग बच्ची के अपहरण, गैंगरेप और हत्या के मामले की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की महिला सांसदों की चार सदस्यीय समिति बनाई है. इस समिति में सांसद सरोज पांडेय को संयोजक बनाया गया है. रेखा वर्मा, कान्ता कर्दम और लॉकेट चटर्जी इसकी सदस्य होंगी. यह जांच समिति घटनास्थल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेगी.
बता दें कि भीलवाड़ा में 14 साल की बच्ची खेत पर बकरियां चराने गई थी. दोपहर के समय खेत के पास ही कोयला भट्टी चलाने वाले 21 साल के तसवारिया गांव के कान्हा और 25 साल के कालू ने बच्ची से गैंगरेप किया. इसके बाद आरोपियों ने बच्ची के सिर पर वार कर दिया था, जिससे बच्ची बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपियों ने बच्ची को मरा समझकर आरोपियों ने कोयला भट्टी खोलकर उसमें डाल दिया और आग लगा दी थी.
यह भी पढ़ेंः भट्टी में कंगन और पंजे की हड्डियां... भीलवाड़ा में बच्ची से गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने की खौफनाक कहानी
रात 11 बजे के बाद आरोपियों ने जब भट्टी खोलकर देखी तो उसमें बच्ची का पूरा शरीर जला नहीं था. सिर और छाती का कुछ भाग रह गया था. उन हिस्सों को आरोपियों ने एक थैले में रखा और घटनास्थल से 100- 200 मीटर दूरी पर एक तालाब में फेंक दिया था.
रात को 12:30 बजे परिजन जब बच्ची को ढूंढ़ते हुए पहुंचे तो उन्हें एक जगह बच्ची की चप्पलें दिखाई दीं. इसके बाद जब भट्टी में देखा तो उसमें बच्ची का हाथ का कंगन और पंजे की हड्डियां मिलीं. गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या कर भट्टी में झोंका था या उसे जिंदा ही भट्टी में झोंक दिया, फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







