
भीड़ में महिला को टच कर रहा था शख्स, पुलिस ने वायरल कर दिया VIDEO और लिखा...
AajTak
हैदराबाद पुलिस ने अपने एक्स अकॉउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक शख्स भारी भीड़ के बीच आगे खड़ी महिला को गलत तरीके से छू रहा है. पुलिस ने कैप्शन में लिखा है- 'सड़क, पब्लिक प्लेस या जहां कहीं भी आप दुर्व्यवहार कर रहे हैं वहां हमारी शी टीम आपको रिकॉर्ड कर रही है.'
दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं जो पब्लिक प्लेस या पब्लिक ट्रांस्पोर्ट में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अपने घटिया इरादों का अंजाम देते हैं. ऐसी भीड़ में कभी किसी की जेब कटने की तो कभी महिलाओं को छेड़छाड़ की खबरें आती हैं. अधिकतर ऐसे लोग पकड़े नहीं जाते लेकिन मोबाइल का जमाना है तो कई बार लोग इनके वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं और ये वायरल हो जाते हैं.
हाल में तो पुलिस ने ही ऐसा एक वीडियो शेयर किया. दरअसल, हैदराबाद पुलिस ने अपने एक्स अकॉउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक शख्स भारी भीड़ के बीच आगे खड़ी महिला को गलत तरीके से छू रहा है. संभवत: उसे लग रहा है कि कोई उसे देख नहीं पा रहा लेकिन किसी ने उसे रिकॉर्ड कर लिया है.
वीडियो के कैप्शन में हैदराबाद पुलिस ने लिखा है- 'सड़क, पब्लिक प्लेस या जहां कहीं भी आप दुर्व्यवहार कर रहे हैं वहां हमारी शी टीम आपको रिकॉर्ड कर रही है. खुद को जेल जाने से बचाए रखने के लिए एक ही रास्ता है कि अपने गंदी सोच को बदल लो.' हालांकि शख्स पर कोई कार्रवाई हुई या नहीं, ये अभी साफ नहीं है.
पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो को 1 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और कई यूजर्स ने अपनी शिकायतें पोस्ट की. लोगों ने पुलिस से ये भी पूछा कि क्या उस शख्स के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? एक यूजर ने लिखा, 'सर - व्यवहार को रिकॉर्ड करना समस्या का एक पहलू है लेकिन सजा ही असली समाधान है. कितनों को सजा दी गई यह असली समस्या है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कृपया अपराधियों की तस्वीरें सार्वजनिक करें और उन्हें शर्मसार करें.' तीसरे यूजर ने कहा,'ऐसे लोगों को कड़ा सबक सिखाया जाना चाहिए.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा काम सर. कृपया ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से दंडित करें.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










