
भीख मांगने गांव पहुंचे दो साधु, बच्चा चोर कहकर ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो भी बनाया
AajTak
देवरिया के भाटपाररानी में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर दो युवकों ने दो साधुओं की पिटाई कर डाली. पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. पिटाई करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बच्चे चोरी करने का आरोप लगाकर दो साधुओं की जमकर पिटाई कर दी गई. इसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बनकटा मिश्र गांव का है. जब यह वीडियो पुलिस के हाथ लगा तो पुलिस हरकत में आई और पिटाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि दो साधुओं पर बच्चे चोरी का आरोप लगाकर गांव वालों ने उनकी पिटाई कर डाली. पिटाई करने वाले दो युवकों अजय और बुलबुल को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले हरदोई जिले के रहने वाले दो साधु देवरिया आए हुए हैं. दोनों का नाम राजीव और पवन है.
15 सितंबर को दोनों एक बच्चे से किसी ब्राह्मण के घर का पता पूछ रहे थे. तभी वहां गांव में अफवाह फैल गई कि दोनों साधु बच्चा चोर हैं. ये बच्चा चोरी करके उनकी किडनी बेच देते हैं. यह बात सुनते ही अजय और बुलबुल नामक दो युवकों ने साधुओं को पकड़ा और उनकी जमकर धुनाई कर डाली.
इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बना डाला और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने इस पर एक्शन लिया. अजय और बुलबुल को गिरफ्तार कर लिया.
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि दोनों साधुओं के बारे में भी जांच करवाई गई. पता चला कि दोनों बच्चा चोर नहीं हैं. उनके बारे में यूं ही किसी ने अफवाह उड़ा दी थी. फिलहाल गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









