
भिखारी को क्रिमिनल समझकर लोगों ने बुलाई पुलिस, तलाशी लेने पर मिले इतने रुपये
AajTak
मामला तुमकुरु जिले के कोराटागेरे तालुका के मारेनायकनहल्ली इलाके का है. यहां पर गुरुसिद्दप्पा नाम का बुजुर्ग काफी समय से सड़क किनारे रह रहा था. लोगों से भीख मांगा करता था. गुरुसिद्दप्पा की हरकते देख कर लोगों को लगता था कि वह अपराधी है.
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में भीख मांगकर गुजारा करने वाले बुजुर्ग के पास से 60 हजार रुपए मिले हैं. पॉलिथिन में पैक करके रखे गए हजारों रुपए कीमत के सिक्के और नोट मिले हैं. बुजुर्ग के पास से मिले इस रुपयों के पाए जाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सामन आया है कि बुजुर्ग ने सालों पहले अपना घर छोड़ दिया था और भीख मांगकर जी रहा था. पुलिस ने बुजुर्ग के परिवार का पता लगाया. इसके बाद बुजुर्ग के उनकी पत्नी और बेटे के सुपुर्द कर दिया.
दरअसल, मामला तुमकरु जिले के कोराटागेरे तालुका के मारेनायकनहल्ली इलाके का है. यहां पर गुरुसिद्दप्पा नाम का बुजुर्ग काफी समय से सड़क किनारे रह रहा था. लोगों से भीख मांगा करता था. उसकी हरकतें देख कर लोगों को लगता था कि वह अपराधी है.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुजुर्ग के बारे में जानकारी दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग से नाम पता पूछा, जिस पर उन्होंने अपना नाम गुरुसिद्दप्पा बताया और कहा कि वह गुब्बी तालुक के मदापुरा गांव का रहने वाला है.
देखें वीडियो...
बैग में मिले 60 हजार रुपए
बुजुर्ग ने आगे कहा कि 8 साल पहले पारिवारिक विवाद होने के बाद घर छोड़कर भाग आए थे. इसके बाद से भीख मांगकर गुजारा कर रहे थे. पुलिस ने जब बुजुर्ग का सामान टटोला तो उसमें से कई सारी पॉलिथिन मिलीं, जिसमें हजारों की कीमत के सिक्के और नोट भरे हुए थे. पुलिस ने जब उनकी गिनती की थी 60 हजार रुपए होने की बात कही गई.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











