
भारी बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर जन्नत सा नजारा... हिल स्टेशन हाउसफुल, सड़कों पर लंबा जाम
AajTak
उत्तर भारत में जनवरी के आखिर में अचानक तेज़ बर्फबारी शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ बर्फ की मोटी चादर से ढक गए हैं. इससे हिल स्टेशन हाउसफुल हो गए, लेकिन सड़कों पर लंबा जाम और जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं मैदानी इलाकों में भी शीतलहर तेज़ हो गई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है.
उत्तर भारत में बर्फबारी प्रचंड है और ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. इस बार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में दिसंबर और जनवरी का आधा महीना बीत जाने के बावजूद बहुत कम बर्फबारी हुई. लेकिन अब जब जनवरी विदा लेने को है, तो तीनों राज्यों में जमकर बर्फ गिर रही है.
इस बर्फबारी की वजह से बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ी राज्यों का रुख कर रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि कई हिल स्टेशन हाउसफुल हो चुके हैं. पहाड़ी रास्तों पर लंबा जाम लगा है. होटलों में बुकिंग मिलना मुश्किल हो गया है. इसके बावजूद पहाड़ों पर सैलानियों की बाढ़ सी आ गई है. वहीं दूसरी ओर, बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है, जहां ठंड और ठिठुरन और बढ़ गई है.
जम्मू-कश्मीर: बर्फ से ढका धरती का स्वर्ग
कश्मीर को यूं ही धरती का स्वर्ग नहीं कहा जाता. खासकर बर्फबारी के बाद जब पहाड़ों और पेड़ों को बर्फ अपने आगोश में ले लेती है, तो इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है. राजौरी में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. जो सैलानी वहां पहुंच पाए हैं, वे इस नजारे को अपनी आंखों में हमेशा के लिए कैद करना चाहते हैं.
हालांकि, कई सैलानी ऐसे भी हैं जो रास्तों में फंसे हुए हैं. ट्रैफिक जाम के कारण गाड़ियों में बैठे-बैठे लोग परेशान नजर आ रहे हैं. कुछ जगहों पर गाड़ियां बर्फ में फिसल गईं और सैलानियों को धक्का लगाकर आगे बढ़ाना पड़ा.
डोडा और भदरवाह: कुदरत का सफेद श्रृंगार

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






