
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
ABP News
India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच तय हुए ट्रेड डील के फैक्टशीट में व्हाइट हाउस ने चुपचाप बदलाव कर दिए हैं.
India US Trade Deal: अमेरिका ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े फैक्टशीट में चुपचाप बदलाव कर दिए हैं. व्हाइट हाउस की ओर से यह दस्तावेज जारी होने के एक दिन बाद ही इसके शब्द और कुछ शर्तें बदल दी गईं. सबसे बड़ा बदलाव उस लाइन में हुआ है, जिसमें पहले कहा गया था कि भारत 500 अरब डॉलर से ज्यादा के अमेरिकी सामान खरीदने के लिए “कमिट” करता है. अब इसे बदलकर “खरीदने का इरादा रखता है” कर दिया गया है. इससे समझौते का एक अहम हिस्सा नरम पड़ गया है.
फैक्टशीट में क्या कहा गया था
भारत और अमेरिका के बीच आपसी और फायदेमंद ट्रेड डील का ढांचा सामने आने के कुछ दिन बाद, व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक फैक्टशीट जारी की थी. इसमें कहा गया था कि भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक सामान और कई तरह के अमेरिकी खाद्य व कृषि उत्पादों पर टैक्स खत्म करेगा या कम करेगा. फैक्टशीट के पहले वाले वर्जन में लिखा था, “भारत ने ज्यादा अमेरिकी सामान खरीदने और 500 अरब डॉलर से ज्यादा के अमेरिकी ऊर्जा, सूचना और संचार तकनीक, कृषि, कोयला और दूसरे उत्पाद खरीदने का कमिटमेंट किया है.”
अब क्या बदला गया













