'भारत-US के संबंधों की मधुर गीतमाला...', स्टेट लंच में बोले PM मोदी, किया कमला हैरिस के 'भारतीय कनेक्शन' का जिक्र
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी के अमेरिकी दौरे का तीसरा दिन है. यहां पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में भारत और अमेरिकी टॉप कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की. इसके बाद अमेरिका के विदेश विभाग ने पीएम मोदी के लिए राजकीय लंच का आयोजन किया. इसमें उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पीएम मोदी की मेजबानी की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी दौरे के तीसरे दिन भारत और अमेरिका की टॉप कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की. इसके बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने विदेश विभाग में लंच का आयोजन किया, जिसमें उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मेजबानी की. लंच में मौजूद सभी लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मित्रता और सहयोग गहरा होना चाहिए.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का इस भव्य स्वागत करने के लिए धन्यवाद करता हूं और आप दोनों ने जो गर्मजोशी शब्द कहे उसके लिए भी मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. पिछले 3 तीनों में मैंने अनेक बैठकों में हिस्सा लिया और कई विषयों में चर्चा की. सभी बैठकों में एक चीज समान थी सब एक मत थे कि भारत और अमेरिका के बीच मित्रता एवं सहयोग और गहरा होना चाहिए. भारत-अमेरिका संबंधों की मधुर गीतमाला हमारे लोगों से आपके लोगों के संबंधों से बनी है. हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपका योगदान अविश्वसनीय रहा है.
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का फुल कवरेज यहां देखें
कमला हैरिस की माता का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की माता जी 1958 में भारत से अमेरिका आई थीं उस समय अधिकांश लोगों के पास फोन नहीं था इसलिए उन्होंने अपने हाथ से लिखकर अपने परिवारजनों को पत्र भेजती थीं उन्होंने कभी भी भारत से नाता टूटने नहीं दिया. आज हम जिस उपलब्धियों पर पहुंचे हैं उसमें आप सबके अथक मेहनत का परिणाम है इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूं.
पीएम ने कहा कि 2014 में मेरी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन भी यहां स्टेट विभाग में थे. उस समय उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी को 'क्षितिज पर एक वादा' कहा था. इन 9 वर्षों में हमने बहुत लंबी और खूबसूरत यात्री की है. रक्षा और सामरिक क्षेत्रों में हमने आपसी सहयोग के नये आयाम जोड़े हैं. नई और उभरती टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हम नए विश्वास के साथ काम कर रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









