
'भारत हमेशा अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा रहा', ताजिकिस्तान में बोले NSA डोभाल
AajTak
ताजिकिस्तान के दुशांबे में NSA अजीत डोभाल ने रीजनल सिक्योरिटी डायलॉग में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा को मजबूत किए जाने की बात कही. साथ ही कहा कि भारत हमेशा अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा रहा है.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (National Security Advisor Ajit Doval) ने ताजिकिस्तान के दुशांबे में रीजनल सिक्योरिटी डायलॉग कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के अफगानिस्तान के साथ ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं और भारत हमेशा अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा रहा है. अफगानिस्तान को लेकर चौथे क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद में ताजिकिस्तान, रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान, किर्गिस्तान और चीन ने हिस्सा लिया. इस दौरान
दुशांबे में NSA अजीत डोभाल ने अपने समकक्षों के साथ चर्चा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत अफगानिस्तान का हितैषी था और है. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की शांति को खतरा पैदा करने वाले आतंकवाद और आतंकवादी समूहों का मुकाबला करने के लिए इस देश की ताकत को बढ़ाने का आह्वान किया.
एजेंसी के मुताबिक अफगानिस्तान और क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा करने वाले विभिन्न देशों के सुरक्षा सलाहकारों ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने और आतंकवाद से निपटने के लिए नए तरीके खोजने होंगे.
बता दें कि डोभाल की ये टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब पाकिस्तान भले ही खुद को अफगानिस्तान को अपना संरक्षक बताता हो, साथ ही कहता है कि अफगानिस्तान में भारत की कोई भूमिका नहीं है. वहीं डोभाल ने कहा कि आतंकवाद और आतंकवादी समूहों का मुकाबला करने के लिए अफगानिस्तान की क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी है कि चर्चा में सभी मौजूद रहें.
NSA डोभाल ने कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता जीवन का अधिकार और सम्मानजनक जीवन के साथ-साथ अफगानिस्तान में सभी लोगों के मानवाधिकारों की सुरक्षा है. सहायता सभी के लिए सुलभ होनी चाहिए. अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत सभी दायित्वों का सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए. भारत ने दशकों से अफगानिस्तान में बुनियादी ढांचे, कम्युनिकेशन और मानवीय सहायता पर ध्यान केंद्रित किया है. उन्होंने कहा कि सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से हम अफगानिस्तान के लोगों को एक बार फिर एक समृद्ध और जीवंत राष्ट्र बनाने में मदद कर सकते हैं. डोभाल ने बैठक के इतर ईरान, ताजिकिस्तान, रूस के अपने समकक्षों से भी मुलाकात की.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








